Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 टीकाकरण एवं शीत श्रृंखला प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 टीकाकरण एवं शीत श्रृंखला प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 टीकाकरण एवं शीत श्रृंखला प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की

    राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए लगभग 99.89 लाख लोगों को किया गया है चिन्हित

    पहले चरण में 1.5 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स और 2 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा

    8 जनवरी को सभी 24 जिलों में कोविड-19 टीकाकरण के ड्राई रन को लेकर तैयारियां पूरी
    कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर सभी व्यवस्थाएं तय समय पर दुरुस्त कर ली जाय

    कोविड -19 टीकाकरण को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ समन्वय बनाएं:हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री, झारखंड

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 टीकाकरण एवं शीत श्रृंखला प्रबंधन की चल रही तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की । मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए समयपूर्व पूरी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाय । उन्होंने इसके लिए सभी विभागों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ समन्वय बनाने, टीकाकरण स्थल को चिन्हित करने, प्रशिक्षित मानव संसाधन और संबंधित संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा ।

    कल सभी जिलों में होगा ड्राई रन

    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 8 जनवरी को राज्य के सभी जिलों में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा । इससे पहले भी राज्य के 6 जिलों के 375 वोलेंटियर्स को चिन्हित कर कोरोना टीकाकरण का सफल ड्राई रन किया जा चुका है ।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि कोरोना टीकाकरण एवं शीत श्रृंखला प्रबंधन को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय संचालन समिति और जिलों में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया है ।इसके अलावा सभी उपायुक्त के माध्यम से गोल्ड चेन प्वाइंट्स के निरीक्षण का कार्य अंतिम चरणों में है ।

    राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर प्रायोरिटी तय कर ली गई है । इसके तहत सबसे पहले लगभग 1.5 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स का कोरोना टीकाकरण होगा । इसमें आंगनबाड़ी सेविकाएं भी शामिल होंगी । इसके बाद राज्य और केंद्र सरकार के पुलिस जवानों, सशस्त्र बल, होमगार्ड, जेल कर्मचारी, आपदा प्रबंधन समन्वयक , नागरिक सुरक्षा संगठन, नगरपालिका कर्मी और राजस्व अधिकारियों के रूप में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा । इसके लिए लगभग दो लाख लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है । इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लगभग 62.97 लाख लोगों तथा 50 साल से ज्यादा उम्र वाले वैसे लोग जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर औऱ फेफड़े के रोग से ग्रसित हैं, उन्हें टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा । इसकी अनुमानित संख्या लगभग लगभग 33.42 लाख है ।

    275 वैक्सीन भंडार बनाए गए हैं

    पूरे राज्य में 275 वैक्सीन भंडार बनाए गए हैं । इसमें राज्य स्तर पर एक और दो क्षेत्रीय वैक्सिन भंडार हैं । इसके अलावा सभी 24 जिलों में 1-1 और 248 सामूहिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सिंग भंडार बनाए गए है ।इसके अलावा वैक्सीनेटर को प्रशिक्षण देने का कार्य लगातार जारी है ।

    लाभार्थियों को दिया जाएगा डिजिटल टीकाकरण प्रमाण पत्र

    कोरोना का टीका लेने वाले लाभार्थियों को डिजिटल टीकाकरण प्रमाण पत्र दिया जाएगा । स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि इच्छुक लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य आईडी का भी निर्माण किया जाएगा । टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाओं की रिपोर्टिंग और ट्रेकिंग की भी व्यवस्था की गई है ।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह , मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री नितिन मदन कुलकर्णी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार कोरोना वेक्सिनेशन को लेकर तैयार: बन्ना गुप्ता
    Next Article महानगर के तीन मंडलों में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, सांसद ने किया संबोधित

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.