Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मप्र: नकली नोट से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, चार लाख रुपये से ज्यादा की जाली मुद्रा बरामद
    Breaking News Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    मप्र: नकली नोट से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, चार लाख रुपये से ज्यादा की जाली मुद्रा बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मप्र: नकली नोट से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, चार लाख रुपये से ज्यादा की जाली मुद्रा बरामद

     

    मध्यप्रदेश पुलिस ने मंगलवार को नकली नोट गिरोह के पांच सदस्यों को सूबे के अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार लाख रुपये से ज्यादा की जाली मुद्रा बरामद की। पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    अपराध निरोधक शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर अब्दुल शोएब उर्फ छोटू (25), रहीस खान (32) और प्रफुल्ल कुमार कोरी (19) को इंदौर के अनुराग नगर एक्सटेंशन के एक होटल से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले हैं।

    पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि,”ये आरोपी इंदौर में होटल के जिस कमरे में ठहरे थे, उसमें हमें 500-500 रुपये के 100 नकली नोट के साथ जाली मुद्रा छापने के कई उपकरण मिले। इनमें बटर पेपर, प्रिंटर, लकड़ी की फ्रेम, लेमिनेशन मशीन और लैपटॉप शामिल हैं।”

    त्रिपाठी ने बताया कि इन आरोपियों से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर भोपाल से उनके दो साथियों-आकाश घारू (30) और शंकर चौरसिया (42) को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 500-500 रुपये के 770 नकली नोट बरामद किए गए।

    उन्होंने बताया,”आरोपियों का एक-दूसरे से संपर्क सोशल मीडिया मंच फेसबुक के जरिये हुआ था। छिंदवाड़ा में रहने वाले तीन आरोपी नकली नोट छापते थे जिन्हें भोपाल में रहने वाले दो आरोपियों के जरिये बाजार में खपाया जाता था।’’

    डीसीपी ने बताया कि नकली नोट छापने वाले गिरोह के खिलाफ विस्तृत जांच की जा रही है।

    चार लाख रुपये से ज्यादा की जाली मुद्रा बरामद मप्र: नकली नोट से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उच्चतम न्यायालय ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत दी
    Next Article जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमलोगों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    Related Posts

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    August 18, 2026

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    August 18, 2026

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    भारी बारिश से लबालब हुआ पनसुआं डैम, ओवरफ्लो पानी ने लिया झरने का रूप; देखने उमड़े लोग

    गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

    JSSC CGL रद्द होने के फैसले से अभ्यर्थियों में आक्रोश, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बारिश में प्रदर्शन

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा,13 फाटक खोले गए

    गोलमुरी में डिवाइडर से फिर टकराया ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    चार माह का गर्भ गिरने पर सिद्धेश हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.