Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरव गांधी के परिजनों से मिले जदयू नेता, एसएसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केरव गांधी के परिजनों से मिले जदयू नेता, एसएसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केरव गांधी के परिजनों से मिले जदयू नेता, एसएसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) का प्रतिनिधिमंडल केरव गांधी के अपहरण के वारदात को लेकर मिला।

    प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक से अपहरण मामले में त्वरित, निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

    प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने किया।

    प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को अवगत कराया कि मीडिया में फिरौती एवं 48 घंटे के अल्टीमेटम से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद परिजनों और शहरवासियों की बेचैनी और बढ़ गई है। यदि समय रहते केरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी नहीं होती है, तो यह प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा।

    ज्ञापन में जदयू नेताओं ने मांग की कि अपहरण कांड में विशेष जांच टीम का गठन किया जाए, आधुनिक तकनीक एवं साइबर सेल की मदद से जांच तेज की जाए,

    दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

    ज्ञापन में कहा गया है कि इस वारदात से व्यापारी वर्ग में जबरदस्त आक्रोश है। यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे शहर की कानून-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।

    एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने लाए जाएंगे। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) जब तक केरव गांधी को सुरक्षित बरामद कर दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।

    इससे पूर्व जदयू नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

    प्रतिनिधिमंडल में युवा जदयू के अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अमृता मिश्रा, ऊषा यादव, महानगर सचिव विकास रजक, विनोद सिंह, धनोज सिंह, प्रेम सक्सेना सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

    एसएसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग केरव गांधी के परिजनों से मिले जदयू नेता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त
    Next Article कैरव गाँधी अपहरण चिंताजनक: पुलिस की त्वरित कार्यवाही सराहनीय:आनन्द बिहारी दुबे 

    Related Posts

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    July 27, 2026

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    July 27, 2026

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.