Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 22 वीं राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जामताड़ा के मोतीलाल यादव और सूरज कु.मंडल ने जीता कांस्य पदक
    Breaking News खेल झारखंड

    22 वीं राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जामताड़ा के मोतीलाल यादव और सूरज कु.मंडल ने जीता कांस्य पदक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    22 वीं राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जामताड़ा के मोतीलाल यादव और सूरज कु.मंडल ने जीता कांस्य पदक

    झारखंड राज्य कुश्ती संघ एवं सरायकेला जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वाधान में विगत 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सरायकेला खरसावां जिले में आयोजित 22 वीं सीनियर पुरुष एवं महिला राज्यस्तरीय कुश्ती में जामताड़ा जिले से 8 पुरुष एवं 6 महिला पहलवान ने हिस्सा लिया था। जामताड़ा जिले के अधिकतर पहलवान अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन के बदौलत अधिकतर पहलवान क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबला तक पहुंचने में सफलता पाएं । लेकिन मोतीलाल यादव ने फ्रीस्टाइल के 74 केजी भार वर्ग में सेमी फाइनल बाउट में सफलता हासिल कर कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाये वही सूरज कु. मंडल ने ग्रीको रोमन स्टाइल के 78 केजी भार वर्ग में सेमी फाइनल बाउट में सफलता हासिल कर कांस्य पदक अपना नाम किए। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021 में जामताड़ा जिले के पहलवान पदक प्राप्त करने के खुशी में जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले पहलवान एवं सम्मिलित होने वाले पहलवानों को गांधी मैदान अवस्थित कुश्ती दंगल में पहलवान खिलाड़ियों को पगड़ी और माला पहनाकर उनका अभिवादन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक दुबे ने बताएं कि अन्य वर्षों के मुकाबले इस वर्ष हमारे जिले के पहलवान खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किये है। संसाधन विहीन जामताड़ा जिले के हमारे खिलाड़ी अपने मेहनत और कुब्बत के बदौलत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जामताड़ा जिले को गौरवान्वित करने का कार्य किया है यदि इन खिलाड़ियों को थोड़े भी सुविधा मिलने लगे तो मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में कुश्ती के क्षेत्र में जामताड़ा जिले के खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप भैया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को आने वाले भविष्य के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ईश्वर से मंगल कामना कीए। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से नितेश सेन, सूरज कु. पासवान , राहुल सिंह, भास्कर चांद , परिणीता सिंह, कौशिक मित्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक ओर जहां लोग चांद का शैर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आज भी कुंडहित के कुछ वैसे लोग जो साइकिल चला नहीं पाते हैं
    Next Article सांसद की उपस्थिति में आज सांसद कार्यालय बिष्टुपुर में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा के कार्यकर्ता मिलन समारोह के संदर्भ में एक बैठक आयोजित की गई

    Related Posts

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.