चाकुलिया प्रखंड की सापधोरा गांव में हाथी की हमले से मोतीलाल महतो का हाथ टूटा, ईलाज हेतु झाड़ग्राम रेफर।।
चाकुलिया प्रखंड की सापधोरा गांव में आज सुबह हाथी के हमले से गांव निवासी मोतीलाल महतो 45 घायल हो गया है। घायल हमले को तत्काल उपचार करने के लिए ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस से सुबह ही चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकितसकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे मोतीलाल महतो ने जमीन की ओर खेत में काम करने जा रहे थे, अचानक उस पर हाथी ने हमला कर दिया। जिसमें उसका हाथ टूट गया।
ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों का उपद्रव बढ़ गया है और करीब 90-100 हाथियों क्षेत्र में विचरण कर रहे है। हाथियों के आने से ग्रामीण काफी भयभीत है और हाथियों के आतंक से ग्रामीण तथा विद्यालय के बच्चे घर में कैद है। हाथियों को भागने की दिशा में वन विभाग के पदाधिकारी दिग्विजय सिंह और वन कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

