Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 30 हजार से अधिक महिलाओं को मिला फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का लाभ महिलाओं को 2,353 लाख रूपए से अधिक मिली ऋण की धनराशि
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    30 हजार से अधिक महिलाओं को मिला फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का लाभ महिलाओं को 2,353 लाख रूपए से अधिक मिली ऋण की धनराशि

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    30 हजार से अधिक महिलाओं को मिला फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का लाभ महिलाओं को 2,353 लाख रूपए से अधिक मिली ऋण की धनराशि

    रांची:राज्य में हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं के दिन बहुरने लगे हैं। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास का प्रतिफल है कि 20 सितंबर 2020 को शुरू हुए इस योजना के जरिए हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी 30,013 महिलाओं ने सम्मानजनक आजीविका को अपने जीवन का आधार बनाया। आज ये महिलाएं समाज में बदलाव की कहानी गढ़ दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहीं हैं।

     

    जागरूकता ने निभाया अहम किरदार, सरकार से मिला सहयोग

     

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का शुभारंभ हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। अभियान का प्रथम चरण सितम्बर 2020 से प्रारम्भ हुआ। सर्वेक्षण के माध्यम से इस कार्य से जुड़ी महिलाओं की संख्या 15, 284 दर्ज की गई। इनके बीच जागरूकता अभियान चलाया गया,

     

    ताकि ये वैकल्पिक सम्मानजनक आजीविका गतिविधियों से जुड़ अपने जीवन को नई दिशा दे सकें। सरकार को इसमें सफलता मिली और 14, 243 महिलाओं को रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधनों से जोड़ा गया। इस चरण में महिलाओं के बीच ब्याज मुक्त कुल 1,424.3 लाख ऋण की सहयोग धनराशि उपलब्ध कराई गई।

     

    इसके बाद अभियान का दूसरा चरण 15 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक संचालित किया गया। इसमें सर्वेक्षण के माध्यम से 9, 474 महिलाएं चिन्हित हुईं। और 9, 291महिलाओं को वैकल्पिक सम्मानजनक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में सफलता मिली। इन्हें रोजगार के अन्य साधनों से जोड़ने के लिए 929.1 लाख ब्याज मुक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई।

     

     

    इस तरह दो चरण में योजना के तहत 2,353.4 लाख की धनराशि महिलाओं को स्वरोजगार हेतु दिया गया। इसके बाद भी अभियान नहीं रुका हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं को चिन्हित करने का कार्य पूरे राज्य में चलता रहा। जिसका परिणाम है कि अबतक 30,013 महिलाओं को इस योजना से जोड़ बेहतर जीवन के अवसर प्रदान करने में राज्य सरकार को सफलता प्राप्त हुई है

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article_मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का किया अनावरण
    Next Article राज्य में मानव व्यापार निरोध विषयक एवं बाल श्रम जैसे गम्भीर विषय पर दृढ़ता तथा संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है :पुलिस उप महानिदेशक

    Related Posts

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.