Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोमवार को सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर हादसों का दिन रहा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सोमवार को सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर हादसों का दिन रहा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोमवार को सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर हादसों का दिन रहा. जहां पहले मुड़िया के समीप अनियंत्रित ट्रक ने एक मजदूर की जान ले ली, जबकि 3 अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं. अभी राहत और बचाव कार्य चल ही रहा था, कि इसी बीच सिनी मोड़ के समीप हाईवा और 407 की आमने- सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियों के चालक केबिन में फंस गए जिसे कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर के सहारे केबिन से निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया. दोनों चालकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या NL01 AD- 9564 जमशेदपुर की ओर से फ्लाई ऐश लेकर सरायकेला की ओर जा रहा था, जबकि 407 संख्या जेएच 05 बीवाई 2639 सरायकेला की ओर से आ रहा था. इसी दौरान सिनी मोड़ के समीप दोनों की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था, कि दोनों गाड़ियों के चालक अपने- अपने केबिन में फंस गए. मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला सीओ और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों घायल चालकों को केबिन से बाहर निकाला गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए भिजवाया गया. हाईवा चालक का नाम अजय सरदार बताया जा रहा है जो रंगाडीह का रहने वाला है. वहीं 407 के चालक के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बता दें कि उक्त मार्ग पर ओवरलोड फ्लाईऐश का परिचालन होता है. जिसमें सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है. परिवहन विभाग महज खानापूर्ति के नाम पर जांच का दिखावा करती है.
    सुरेश सिन्हा (सीओ- सरायकेला)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर आज नारायणपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में एक साथ वरीय पदाधिकारियों सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वार केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं का किया गया निरीक्षण
    Next Article सामाजिक अंकेक्षण स्रोत व्यक्ति संघ द्वारा जिला के उपायुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया साथ ही राज्य सरकार के विरोध में जमकर के नारेबाजी की गई

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.