Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए खोल दिया रसोई
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    विधायक सरयू राय ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए खोल दिया रसोई

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए खोल दिया रसोई

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुँचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर राहत अभियान चलाया। उन्होंने नदी तटीय क्षेत्र छायानगर से लेकर मोहरदा स्थित संथाल बस्ती तक के बीच स्थित सभी क्षेत्रों का दौरा किया। कल्याणनगर, मुर्गापाड़ा, लकड़ीटाल, कान्हूभट्टा, बागुनहातु, नीमभट्टा, दास पाड़ा, सूखा तालाब, तिलक नगर, बिहारी बस्ती, भोजपुर काॅलोनी, निराला पथ, नागाडुंगरी, मीरा पथ आदि क्षेत्रों के लगभग 500 घरों के 2000 सदस्यों के लिए भोजन उपलब्ध कराया गया एवं अन्य राहत कार्य किये गये। विधायक श्री राय ने रविवार को अपने बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होने वाले कैंटिन श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय से बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए नास्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन का व्यवस्था करवाया। इटली, गुड़-चूड़ा, खिचड़ी, पुरी-सब्जी का पैकट बनवाकर क्षेत्र के प्रभावित लोगों तक पहुँचाया गया। विधायक श्री राय ने बीते रात से ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहयोग करने के लिए बागुनहातु, नागाडुंगरी, भोजपुर काॅलोनी, कल्याणनगर जैसे क्षेत्रों में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्थानीय युवकों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से भोजन बनवाने का काम प्रारंभ कर दिया था।

    नदी का जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हो जाने से नदी के किनारे बसे सैकड़ों घरों पर नदी का पानी प्रवेश कर गया, जिससे लोगों को काफी क्षति हुई। लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए विधायक श्री राय ने लगातार प्रभावित स्थल का दौरा किया और जिला प्रशासन एवं जमशेदपुर अक्षेस तथा

    जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के जान-माल की क्षति नहीं हो इसके लिए विशेष टीम तैयार कर अविलंब राहत कार्य शुरू किया जाय। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय रात के ढाई बजे तक प्रभावित क्षेत्र में सक्रिय रहे। उनकी सक्रियता के कारण रात में लगभग 1 बजे बारीडीह स्थित नागाडुंगरी के 4 घरों के 15-20 लोगों को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। इसी प्रकार बारीडीह बस्ती निराला पथ से भी दो घरों के लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया।

    विधायक श्री राय ने अपने क्षेत्र के लोगों को कहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुँचाये जा रहे भोजन पैकट के अलावा भी यदि कोई किसी को आवश्यक हो तो वे बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में भी आकर भोजन ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर सामान्य हो जाने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाऊडर का छिड़काव एवं अन्य जरूरी सुविधा मुहैया करायी जाएगी।

    विधायक श्री सरयू राय के द्वारा इस आपदा राहत अभियान में उनके निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण,

    भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, झुना सिंह, बलकार सिंह, काशीनाथ प्रधान, राजेश झा, आसीम पाठक, अभय सिंह, राकेश कुमार, काकुली मुखर्जी, गौतम धर, अशोक कुमार, ज्योति तिवारी, रंजीता राय, विवेक कामत, हेमंत पाठक, सूरज चैबे, संध्या दास, रूपेश राय, गीता कुंडू,

    सरिता पटेल, मीठु सरकार, अमित पाठक, संजय झा, गोल्डेन पाण्डेय, विजय सिंह, संजय कुमार, विकास कामत, मोहरा यादव, अमृत झा सहित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सदस्यों एवं कई भाजमो कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा कार्यो से ही परमेश्वर को प्राप्त किया जा सकता है..श्रेद्धय विजय जी महाराज
    Next Article डॉ गोस्वामी के प्रयास से चाकुलिया प्रखंड के मालकुंडी गाँव में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 8 डाक्टरों की टीम के द्वारा 407 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य जांच

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.