Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा के बारीडीह स्थित कार्यालय पर हमला
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा के बारीडीह स्थित कार्यालय पर हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा के बारीडीह स्थित कार्यालय पर हमला
    जमकर हुई तोड़फोड़ स्टाफ को हेलमेट से मारा गया
    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक भारतीय जनता मोर्चा के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू राय के बारीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार की शाम कुछ शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं ऑफिस स्टाफ को यह कहते हुए धमकाया कि जो भी सरयू राय के समर्थक हैं उनको भुगतना होगा. घटना की सूचना मिलते ही सरयू राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कहा कि चुनाव हार जाने के बाद लोग अपना गुस्सा कार्यालय में तोड़फोड़ कर और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर उतार रहे हैं. ऐसे लोगों से हम और हमारे कार्यकर्ता निपटने के लिए तैयार हैं .जानकारी हो कि बारीडीह में होम्योपैथिक सेंटर के ठीक बगल में भारतीय जनता मोर्चा का कार्यालय है. बुधवार शाम के करीब 5:15 बजे तीन युवकों की एक टीम आई और ऑफिस में जबरन प्रवेश कर गाली गलौज और तोड़फोड़ करने लगे . कार्यालय के स्टाफ अमित कुमार द्वारा विरोध किए जाने पर उनके साथ मारपीट की गई । अमित कुमार का कहना है कि ऑफिस में रखा गैस सिलेंडर और चूल्हा को भी शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया और दफ्तर में आग लगाने की कोशिश की. लेकिन हल्ला हंगामा बढ़ने और आसपास के लोगों के पहुंच जाने की वजह से शरारती तत्व वहां से भाग गए. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया. इस घटना को लेकर भारतीय जन मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष है.
    इसी ऑफिस से फोन पर धमकी दी जाती है यही कह कर हमलावरों ने मारपीट की
    सिदगोरा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर का कहना है की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी . पूछताछ में पता चला कि हमलावरों ने यह कहते हुए मारपीट की कि इसी ऑफिस से फोन पर धमकी दी जाती है. पुलिस को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि आखिर उन लोगों का क्या कहना था कि इसी ऑफिस से फोन पर धमकी दी जाती है . वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है . ऑफिस स्टाफ अमित कुमार को उन्हीं के हेलमेट से चोट लगी है. हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की है . चिकित्सीय जांच के लिए अमित कुमार को एमजीएम हॉस्पिटल भेज दिया गया है . इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद एफ आई आर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी . वैसे हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है .ऑफिस स्टाफ अमित कुमार का कहना है कि हमलावरों को वे इसके पहले कभी नहीं देखे थे .लेकिन पुनः देखकर पहचान सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड अधिविध परिषद की आठवीं बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को 20 प्रतिशत ग्रेस अंक मिलेगा, फिर से रिजल्ट का होगा प्रकाशन, नहीं ली जाएगी विशेष परीक्षा
    Next Article फाइनल रिजल्ट से पहले ट्रम्प का बड़ा बयान, शानदार नतीजे आने वाले हैं

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.