Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फाइनल रिजल्ट से पहले ट्रम्प का बड़ा बयान, शानदार नतीजे आने वाले हैं
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    फाइनल रिजल्ट से पहले ट्रम्प का बड़ा बयान, शानदार नतीजे आने वाले हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयार्क. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती का काम अंतिम चरण में है. फाइनल नतीजे का पूरी दुनिया को इंतजार है. यह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की टी20 क्रिकेट मैच से कम नहीं हैं. पहले रिपब्लिक पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प आगे थे, फिर डेमोक्रेट्स जो बिडेन ने बढ़त बना ली, लेकिन आखिरी समय में ट्रम्प फिर आगे हो गए हैं.

    वैसे बिडेन का शुरू से दावा रहा है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने मतदान किया है इसलिए फाइनल रिजल्ट आने में समय लगेगा. सभी धैर्य बनाए रखें. इससे पहले 3 नवंबर को अमेरिका के सभी 50 राज्यों में एक साथ वोटिंग हुई. करीब 24 करोड़ लोगोंं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान वाले दिन की पूर्व संध्या पर 9.2 करोड़ लोगों ने पहले ही मतदान किया था. इस तरह रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत का दावा किया है.

    आखिरी दौर में दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर हो रही है. कभी ट्रम्प आगे होते हैं तो कभी बिडेन. समाचार लिखे जाने तक ट्रम्प को 213 इलेक्टोरल वोट मिले हैं तो बिडेन 225 वोट के साथ बढ़त बनाए गए हुए हैं. कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प थोड़ी देर में बयान जारी करेंगे.

    ट्रम्प का ट्वीट, प्रतिद्वंद्वी चुनाव की चोरी कर रहे हैं. हम आगे हैं, लेकिन वे चुनाव परिणाम हमसे चुराना चाहते हैं. हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे, चुनाव खत्म होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते.

    बिडेन का बयान, हम विस्कॉन्सिन और मिशिगन के परिणाम को लेकर खुश हैं. चुनाव तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक कि हर एक बैलट गिन नहीं लिया जाता. हमें लग रहा है कि हम जीतने जा रहे हैं, आपका धैर्य सराहनीय है, हम अच्छा महसूस कर रहे हैं. नतीजे आने में समय लगेगा, वोट गिने जाने में समय लगेगा क्योंकि हर वोट गिना जाएगा, डाक से भेजे गए वोट भी. मैं या ट्रम्प घोषित नहीं कर सकते कि कौन जीता, यह अमेरिकी जनता तय करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा के बारीडीह स्थित कार्यालय पर हमला
    Next Article सीबीआई को जांच से पहले अब केरल राज्य सरकार से भी लेनी होगी अनुमति

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.