Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निगम बने कि औद्योगिक नगर बने इसकी जद्दोजहद विगत 30 वर्षों से:सरयू राय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    नगर निगम बने कि औद्योगिक नगर बने इसकी जद्दोजहद विगत 30 वर्षों से:सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2021Updated:January 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगर निगम बने कि औद्योगिक नगर बने इसकी जद्दोजहद विगत 30 वर्षों से

    विधायक सरयू राय ने नगर विकास विभाग को नगर पालिका गठन के लिए लिखा पत्र

    आपको मालूम है कि पूरे राज्य में जमशेदपुर ही एक ऐसा स्थान है, जहाँ अबतक वैधानिक नगरपालिका का गठन नहीं हुआ है। जमशेदपुर में नगर निगम बने कि औद्योगिक नगर बने इसकी जद्दोजहद विगत 30 वर्षों से चल रही है। सर्वोच्च न्यायालय और झारखंड एवं बिहार उच्च न्यायालयों के फैसले भी इसका समाधान नहीं कर पाए हैं। इसी तरह जमशेदपुर के अतिरिक्त मानगो में नगर निगम और जुगसलाई में नगर परिषद तो बन गये, परन्तु इनका चुनाव नहीं हुआ। इस कारण इन दो नगरपालिकाओं को भारत सरकार से हर वर्ष मिलने वाली बुनियादी अनुदान (Basic Grant) और प्रदर्शन अनुदान (Performance Grant) नहीं मिल रहा है। ये अनुदान विगत 5 वर्षों तक 14वें वित्त आयोग के समय भी नहीं मिला और 2020-2021 से आरंभ हो रहे 15वें वित्त आयोग में भी नहीं मिलेगा। इस कारण जमशेदपुर, मानगो एवं जुगसलाई की जनता को अरबों रुपये के नागरिक सुविधा से वंचित होना पड़ा है।
    14वें वित्त आयोग के कार्यकाल (2015-16 से 2019-20) में झारखंड के सभी नगरपालिकाओं के लिए दोनों प्रकार के अनुदानों को मिला के करीब 1426.10 करोड़ मिले हैं। जनसंख्या के आधार पर जमशेदपुर, मानगो एवं जुगसलाई को करीब 160 करोड़ रुपये इस मद में अनुदान के रूप में भारत सरकार से मिलने चाहिए थे, पर नगरपालिका चुनाव नहीं होने के कारण इस इलाके के नागरिक इस सुविधा से वंचित रह गए और उनके साथ 160 करोड़ रूपये की हकमारी हुई। इतना ही नहीं 2015-16 से 2019-20 के बीच तत्कालीन राज्य सरकार 488.45 करोड़ रुपये का अनुदान भारत सरकार से नहीं ले सकी। इस अवधि में दोनों ही प्रकार के अनुदानों को मिला कर झारखंड सरकार को भारत सरकार से करीब दो हजार करोड़ रुपये मिलना चाहिए था, परन्तु मिला केवल 1426.1 करोड़ रुपये। यानी करीब 500 करोड़ रू० नहीं मिले।
    अनुरोध है कि आप भारत सरकार से 14 वें वित्त आयोग के इन 500 करोड़ रुपयों की मांग करें तथा जमशेदपुर में एक वैधानिक नगरपालिका का गठन कर मानगो नागर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव करा कर 15वें वित्त आयोग के कार्यकाल में इन क्षेत्रों की जनता को उनका हक दिलाएँ और जो राशि 14वें वित्त आयोग के कार्यकाल में इस क्षेत्र को नहीं मिल सकी है, उसके लिए करीब 160 करोड़ रुपये की विशेष सहायता देने का प्रावधान इस बार के बजट में करने की कृपा करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता दीपू सिंह के किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई देने का सिलसिला जारी
    Next Article भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के द्वारा चलाये जा रहे रक्त जागरुकता के अभियान के बल पर अब एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट) के लिए भी समय से रक्तदाता उपलब्ध

    Related Posts

    गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में

    September 1, 2026

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    September 1, 2026

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    September 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर

    पुतला गायब, कांग्रेसी हैरान”: यूथ कांग्रेस का बना मज़ाक

    मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार

    सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.