Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने मुस्लिम संगठनों के नेताओं से अपील किया है कि वे साकची के विरूपा रोड में श्री हनुमान जी और श्री शनिदेव के मंदिर निर्माण का विरोध नहीं करें बल्कि इसके लिये सहयोग कर मंदिर का निर्माण सुनिश्चित करायें
    Breaking News झारखंड

    विधायक सरयू राय ने मुस्लिम संगठनों के नेताओं से अपील किया है कि वे साकची के विरूपा रोड में श्री हनुमान जी और श्री शनिदेव के मंदिर निर्माण का विरोध नहीं करें बल्कि इसके लिये सहयोग कर मंदिर का निर्माण सुनिश्चित करायें

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने मुस्लिम संगठनों के नेताओं से अपील किया है कि वे साकची के विरूपा रोड में श्री हनुमान जी और श्री शनिदेव के मंदिर निर्माण का विरोध नहीं करें बल्कि इसके लिये सहयोग कर मंदिर का निर्माण सुनिश्चित करायें. इस स्थान पर मंदिर खड़ा होने से किसी का भी कोई नुक़सान नहीं है. बल्कि वहाँ ख़ाली पड़े भूखंड का बेहतर इस्तेमाल हो रहा है.

    मंदिर का निर्माण करा रहे श्रद्धालुओं द्वारा बुलाये जाने पर श्री राय आज सुबह मंदिर निर्माण स्थल पर गये थे. उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि वे उन मुस्लिम नेताओं एवं मुस्लिम संगठन के नेताओं से सार्वजनिक अपील करेंगे कि सबकी सहमति से और सौहार्द पूर्ण वातावरण में वहां मंदिर का निर्माण जल्द हो जाने से सामाजिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल क़ायम होगी. ज़रूरत पड़ी तो वे इसके लिये मुस्लिम नेताओं से मिलकर बात करें और मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील करेंगे.

    श्री राय ने कहा कि विभिन्न मतावलंबियों को एक दूसरे के पूजा स्थलों का समादर करना चाहिये ताकि परस्पर सद्भाव का वातावरण बने. जब उस स्थान पर श्री हनुमान जी और शनिदेव महाराज विधिवत स्थापित हो गये हैं तो इनमें आस्था रखने वाले भक्त जनों की भावनाओं की कद्र सभी को करनी चाहिये. इन देवताओं का हिन्दु समाज जीवन में विशिष्ट स्थान है. जिस स्थान पर इनके विग्रह की पूजा आरम्भ हो गई है वह स्थान आस्था और विश्वास का केन्द्र हो गया है. इस स्थान की पवित्रता बनी रहे यह भावना सभी मतावलंबियों की होने से और इसके लिये परस्पर सहयोग का वातावरण बनने से हमारे देश की विविधता एवं विभिन्नता में एकता की सामासिक संस्कृति मज़बूत होगी, देश मज़बूत होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिन्दपुर को पराजित कर कोरिया ने शील्ड पर जमाया कब्जा
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.