Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने डीडीसी को लिखा पत्र किया सार्वजनिक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विधायक सरयू राय ने डीडीसी को लिखा पत्र किया सार्वजनिक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2021Updated:June 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने डीडीसी को लिखे पत्र को किया सार्वजनिक

    बीती रात 10.00 बजे से 10.30 बजे के बीच जमशेदपुर से प्रकाशित हिन्दी के चार बड़े दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं ने मुझे बारी-बारी से फोन किया और एक ही प्रश्न किया कि क्या आपने सदर अस्पताल के

     

     

    डायलिसिस सेंटर के लिये विधायक निधि से फंड देने की अनुशंसा वापस ले लिया है ? मैंने उनसे पूछा कि आपको कैसे जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि विश्वसनीय स्रोत से हमें यह सूचना मिली है, आपको हमने केवल कंफर्मेशन के लिये फोन किया है. संवाददाताओं से स्रोत की जानकारी जानना अनुचित होता है,

     

     

    इसलिये मैंने स्रोत पूछे बिना उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया. आज उन सभी समाचार पत्रों में आज इस आशय का समाचार प्रकाशित हुआ है. पू० सिंहभूम के सिविल सर्जन की ओर से समाचार पत्रों को बताया गया है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. मैं इस संबंध में हुए सभी प्रासंगिक पत्राचार सार्वजनिक कर रहा हूँ.
    इन पत्रों से वस्तुस्थिति स्पष्ट हो रही है कि सिविल सर्जन ने सामग्रियों का जो दर मुझे बताया और उनके कथनानुसार मैंने विधायक निधि से उतनी राशि विमुक्त करने के लिए पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त को लिखा और बाद में सिविल सर्जन ने अलग से उप विकास आयुक्त को सामग्रियों का विवरण और दर भेजा उसमें कतिपय सामग्रियों के मूल्य में बड़ा अंतर है तथा मैंने जितनी सामग्रियों के लिए उप विकास आयुक्त को प्रेषित पत्र में निधि विमुक्त किया था, उससे अधिक सामग्रियाँ क्रय करने के लिए उप विकास आयुक्त ने मेरी विधायक निधि से निधि निर्गत करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दिया. इसकी ओर जब मैंने उप विकास आयुक्त का ध्यान आकृष्ट किया तो उन्होंने अपने पूर्व की स्वीकृति को निरस्त कर दिया और इसकी जानकारी मुझे भी दे दी और इस बारे में सिविल सर्जन को भी निर्देश भेज दिया, ऐसी स्थिति में सिविल सर्जन का यह कहना कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, उचित नहीं है.

     

     

    मैंने केवल पाँच सामग्रियों- RO Plant, Dialysis Machine, Multipara Monitor, ICU Bed, Defibrillator की अनुशंसा की थी, जबकि सिविल सर्जन के लिखने पर कुल नौ सामग्रियों के लिए निधि विमुक्त कर दी गई. सिविल सर्जन द्वारा मुझे एवं उप विकास आयुक्त को प्रेषित सामग्रियों के की कीमत में अंतर आगे दिये गये विवरण से स्पष्ट हो जाएगा.

     

     

    1. पू० सिंहभूम के सिविल सर्जन द्वारा मुझे प्रेषित पत्र जिसमें सामग्रियों का विवरण एवं दर है:-

    2. मेरे द्वारा पू० सिंहभूम के उपविकास आयुक्त को प्रेषित दो अनुशंसाएं जिसमें सामग्रियों का विवरण है:-

    3. पू० सिंहभूम के सिविल सर्जन द्वारा उपविकास आयुक्त को प्रेषित पत्र जिसमें सामग्रियों का विवरण एवं दर है:-

    4. उपविकास आयुक्त का निधि विमुक्त करने का आदेश एवं दर, जिसकी प्रति उन्होंने मुझे भी भेजा है:-

    5. उप विकास आयुक्त को प्रेषित मेरा पत्र जिसमें अनुशंसा को निरस्त करने का निर्देश है:-

    6. उप विकास द्वारा अपना आदेश निरस्त करने का पत्र जिसकी सूचना उन्होंने मुझे एवं सिविल सर्जन को दी है:-
    उपर्युक्त सभी पत्र स्वतः स्पष्ट हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के आनंद मार्गी घर बैठे ही सुन पाएंगे आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत जी का प्रवचन
    Next Article कांग्रेस कोल्हान के  प्रवक्ताओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव से मिले विधायक सरयू राय

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.