Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाता में निर्माणाधीन बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त हुए विधायक
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    हाता में निर्माणाधीन बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त हुए विधायक

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    4.50 करोड़ की योजना में खामियां पकड़ीं; समयबद्ध और मानक के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    पोटका क्षेत्र में विकास योजनाओं की निगरानी को लेकर पोटका के विधायक संजीव सरदार लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाता बिरसा चौक स्थित झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग से 4.50 करोड़ की लागत से बन रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का बारीकी से जायजा लिया और कार्यस्थल पर मौजूद संवेदक हरि ओम कंस्ट्रक्शन के मुंशी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     

    निर्माण में खामियां उजागर, सुधार के सख्त निर्देश

     

    निरीक्षण में पाया गया कि परियोजना के तहत कुल 40 दुकानों का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है और शटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर शटर गलत तरीके से लगाए जा रहे थे। इस पर विधायक ने तत्काल सुधार का निर्देश दिया। वहीं छत के कुछ हिस्सों में पानी जमा होने की समस्या भी सामने आई, जिसे ठीक करने के लिए कहा गया। विधायक ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा और समय पर कार्य पूरा करना अनिवार्य है।

     

    काम में लापरवाही नहीं, गुणवत्ता और समय सीमा सर्वोपरि — विधायक का सख्त संदेश

     

    निरीक्षण के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास योजनाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लगातार निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी कमी मिलेगी, वहां सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं होने पर संबंधित एजेंसियों और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा
    Next Article झुका सिस्टम गाँव की चौकट पर खुद चलकर पहुंचा ,लाचार भाई को मिला हक

    Related Posts

    रेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’

    April 29, 2026

    भूमिज भाषा को मान्यता दिलाने की मांग तेज, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का झारखंड सरकार को नोटिस, फिर जवाब तलब

    April 29, 2026

    19 करोड़ की योजना अधूरी, मां रंकिनी मंदिर विकास कार्य की धीमी रफ्तार से पुजारी व श्रद्धालु नाराज

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’

    भूमिज भाषा को मान्यता दिलाने की मांग तेज, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का झारखंड सरकार को नोटिस, फिर जवाब तलब

    19 करोड़ की योजना अधूरी, मां रंकिनी मंदिर विकास कार्य की धीमी रफ्तार से पुजारी व श्रद्धालु नाराज

    कटक मे आयोजित नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप मे बड़बिल तहसील के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

    झुका सिस्टम गाँव की चौकट पर खुद चलकर पहुंचा ,लाचार भाई को मिला हक

    हाता में निर्माणाधीन बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त हुए विधायक

    विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा

    ङ

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.