Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिजोरम चुनाव परिणाम : जेडपीएम ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, आइजोल में सीएम जोरमथांगा पराजित
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मिजोरम चुनाव परिणाम : जेडपीएम ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, आइजोल में सीएम जोरमथांगा पराजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मिजोरम चुनाव परिणाम : जेडपीएम ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, आइजोल में सीएम जोरमथांगा पराजित
    नई दिल्ली :  मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों को लेकर काउंटिंग जारी है. यहां से पहला रिजल्ट आ गया है. जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पार्टी ने तुईचांग सीट पर अपना कब्जा कर लिया है. यहां पहले मिजो नेशन फ्रंट के विधायक थे.

     

     

    अब तक आए परिणामों में जेडपीएम 26 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही. वहीं एमएनएफ के खाते में सात और भाजपा के हिस्से दो सीटें आ आई हैं. एमएनएफ अभी तीन सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुला है लेकिन एक सीट पर वह बढ़त बनाए हुए हैं.

     

     

    जेडपीएम की आंधी में एमएनपी के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथांगा भी नहीं टिक पाए. उन्हें आइजोल सीट से जेडपीएम प्रत्याशी लालथानसांगा से हार का सामना करना पड़ा है. यहां मुख्य मुकाबता जोरम पीपुल्स फ्रंट और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच था, लेकिन जोरम पीपुल्स फ्रंट ने इस जंग को एकतरफा बना दिया है.

     

    2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से दरकिनार कर मिजो नेशनल फ्रंट 10 साल बाद सत्ता में लौटा था. इससे पहले 2008 से 2018 तक कांग्रेस यहां सत्ता में थी. 2018 में मिजो नेशनल फ्रंट के एन जोरामथंगा सीएम बने थे वहीं मिजो फ्रंट को 26, कांग्रेस को 5, भाजपा को 1 वहीं 5 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा था.

    एग्जिट पोल की मानें 5 एग्जिट पोल मिजोरम में मिजो फ्रंट की सरकार बनते दिखा रहे हैं. वहीं 4 एग्जिट पोल हंग असेंबली का अनुमान जता रहे हैं. बता दें कि 11 लाख की आबादी वाले मिजोरम में कुल 8.52 लाख वोटर्स है इसमें 4.13 लाख पुरुष वोटर्स और 4.39 लाख महिला वोटर्स है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के मौके पर भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बांटे लड्डू
    Next Article ज्वालामुखी फटने से इंडोनेशिया में भीषण तबाही, 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता

    Related Posts

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    November 11, 2026

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    November 11, 2026

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.