Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह की कहानी है ‘मिशन रानीगंज’
    Headlines सिनेमा

    रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह की कहानी है ‘मिशन रानीगंज’

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह की कहानी है ‘मिशन रानीगंज’

     

    कलाकार- अक्षय कुमार , कुमुद मिश्रा , पवन मल्होत्रा , वरुण बडोला , दिब्येंदु भट्टाचार्य , राजेश शर्मा , वीरेंद्र सक्सेना , अनंद महादेवन , जमील खान , सुधीर पांडे , रवि किशन और परिणीति चोपड़ा
    लेखक- विपुल के रावल , दीपक किंगरानी और पूनम गिल
    निर्देशक- टीनू सुरेश देसाई
    निर्माता- वाशू भगनानी , दीपशिखा देशमुख , जैकी भगनानी और अजय कपूर
    रिलीज- 6 अक्तूबर 2023

     

    फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ उन जसवंत सिंह गिल की कहानी है जिन्होंने हकीकत में एक कोयला खदान में फंसे मजदूरों को अपनी सूझ-बूझ से बचा लिया था। लगातार कोई आधा दर्जन फ्लॉप फिल्में देने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार की किस्मत उनकी पिछली फिल्म ‘ओएमजी 2’ से बदली है हालांकि उस फिल्म की सफलता का अधिकतर श्रेय इसके दो मुख्य कलाकारों पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम को जाता है। फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ अक्षय कुमार की सोलो फिल्म है। इसमें एक सरदार की वेशभूषा में अक्षय कुमार ने खासा प्रभावित भी किया है। अक्षय ने भी अपनी चिर परिचित हरकतों को किनारे रख यहां संजीदा अभिनय किया है और फिल्म को आखिर तक संभाले रखा है।

    कहानी- जसवंत सिंह गिल (अक्षय कुमार) अपनी प्रेग्नेंट पत्नी निर्दोष (परिणीति चोपड़ा) के साथ रानीगंज आते हैं. कोलकाता के रानीगंज में जसवंत कोल इंडिया लिमिटेड में बतौर रेस्क्यू इंजिनीयर काम कर रहे थे. जब माइन में हुए ब्लास्ट के बाद खदान में पानी भर गया, तब जमीन के नीचे फंसे 71 लोगों को बचाने की जिम्मेदारी जसवंत ने अपने कंधों पर ली. हालांकि मिशन शुरू होने से पहले ही 6 मजदूरों ने अपना दम तोड़ दिया था. किस तरह जसवंत ये मुश्किल मिशन पूरा करते हैं, ये जानने के लिए आपको थिएटर में ‘मिशन रानीगंज‘ देखनी होगी.

     

     

     

     

    फिल्म में परिणीति चोपड़ा के जिम्मे दो गाने और चार पांच दृश्य ही आए हैं. तकनीकी तौर पर फिल्म थोड़ी कमजोर है। हालांकि, टीनू देसाई लोकेशन की खामियां फास्ट एडिट, ब्लॉक शॉट्स और क्लोजअप शॉट्स से छुपाने की कोशिश करते हैं लेकिन फिल्म को अपनी पकड़ बनाने में इसके चलते समय भी काफी लगता है। निर्माता वाशू भगनानी के ब्रिटेन में बने स्टूडियो में शूट की गई फिल्म स्पेशल इफेक्ट्स पर काफी ज्यादा आश्रित है और फिल्म ‘काला पत्थर’ की तरह फिल्म के किसी असली कोयला खदान में शूट न होने से इसका असर भी इसके चलते हल्का पड़ता है।

    फिल्म के संवाद इसकी पृष्ठभूमि और वातावरण के हिसाब से कमजोर हैं। फिल्म के कुमार विश्वास के लिखे और अर्को के गाए गाने को छोड़ दें तो दूसरा कोई गाना असरदार नहीं बन पड़ा है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक थोड़ा बेहतर होता और फिल्म की लंबाई दो घंटे के अंदर की होती तो फिल्म और असरदार हो सकती थी। फिल्म अपनी अवधि तक हालांकि बोर नहीं करती है लेकिन इसके सामने फिर भी सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि क्या ऐसी फिल्में देखने लोग सिनेमाघरों में आएंगे?

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार
    Next Article मुंबईः गोरेगांव में 5 मंजिला इमारत में लगी आग, 7 की मौत, 39 लोग झुलसे

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.