Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री जी !काश, ये चर्चा अच्छे कार्यों के लिए होती दवा जरा कड़वी है सहन कीजिए
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    मुख्यमंत्री जी !काश, ये चर्चा अच्छे कार्यों के लिए होती दवा जरा कड़वी है सहन कीजिए

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री जी !काश, ये चर्चा अच्छे कार्यों के लिए होती दवा जरा कड़वी है सहन कीजिए

    कल पढ़ें विपक्ष की भूमिका भी कटघरे में

    देवानंद सिंह

    इन कल पढ़ें दिनों झारखंड काफी चर्चा में है। भ्रष्टाचार, क्राइम और सियासी संग्राम को लेकर। हर दिन नई-घटनाएं घट रहीं हैं। सियासी संग्राम तो झारखंड में शुरू से ही चलता रहा है, लेकिन यहां पिछले दिनों जिस तरह भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस पूजा सिंघल का मामला रहा, इस वक्त क्राइम को लेकर अंकिता का प्रकरण पूरे देश में चर्चा में है। राज्य में जिस तरह को घटनाएं घट रहीं हैं, उसमें नहीं लगता कि राज्य में सरकार और कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज है।

    दुमका में किस तरह एक मासूम बच्ची को इसके घर में पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है, वहीं पलामू में कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा आदिवासियों के घर जला दिए जाने की घटना सामने आई है। वहीं, राज्य में लगातार बंग्लादेशी घुसपैठियों के घुसने की भी खबरें सामने आती रहती हैं। जो घटनाएं शासन और कानून व्यवस्था की नाकामी को प्रदर्शित करती हैं। जब ये घटनाएं राज्य में घट रहीं थीं, तब पूरी की पूरी सरकार ही राज्य में नहीं थी। विधायक पिकनिक मना रहे थे। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों को जनता की चिंता कहां है,

    वे केवल और केवल अपनी कुर्सी बचाने में जुटे रहे, इसके लिए न केवल उन्होंने रायपुर के शानदार रेस्तरां में वक्त गुजारा, बल्कि कई तो राजधानी दिल्ली और बंगाल में पिकनिक मनाते नजर आए। इन परिस्थितियों को वजह से ही राज्य का यह हाल हो रहा है, जब सरकार ही डर की वजह से इधर-उधर भागती नजर आ रही है तो आम आदमी का डरना लाजमी तो है ही,

    बल्कि दुमका और पलामू जैसी घटनाएं भविष्य में नहीं घटेंगीं, इससे बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है। उधर, सीएम से लेकर दूसरे मंत्री राज्य की चिंता करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी देने में जुटे हैं। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि उन्हें आदिवासी मुख्यमंत्री होने की वजह से बदनाम किया जा रहा है, लेकिन उनसे यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि क्या राज्य में हो रहीं घटनाएं आपकी सरकार की असफलता को कहानी बयां नहीं कर रहीं हैं ? अगर, सरकार सही काम करेगी तो उसे बदनाम कैसे किया जा सकता है। जैसा काम होगा, उसकी वैसी आवाज आएगी,

    लिहाजा मुख्यमंत्री के बयान में दम नजर नहीं आता है। नेशनल क्राइम कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में महिला हिंसा का आकंड़ा डेढ़ गुणा बढ़ गया है। वहीं, देश में सबसे ज्यादा दंगे भी झारखंड ही हुए हैं। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट भी झारखंड सरकार से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल कर चुका है।

    अब विपक्ष भी सरकार पर सवाल उठा रहा है।राज्य के लिए सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि बंग्लादेशी घुसपैठी यहां की आदीवासी महिलाओं से विवाह करके उन्हें लव जिहाद का शिकार बना रहे हैं और सरकार के लोग इन सब बातों पर बिल्कुल ही चुप्पी साधे हुए हैं, जिसकी वजह से हेमंत सोरेन सरकार पर से लगातार जनता का विश्वास भी उठता जा रहा था। अगर, सरकार ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार, क्राइम आदि पर लगाम लगाते हुए राज्य के विकास पर ध्यान दिया होता तो यह नौबत कतई नहीं आती।

    कल विपक्ष की भूमिका पर कड़वा सच

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंस्कारी’ शब्द का मतलब ही बदल दिया है भाजपा ने:डॉ अजय
    Next Article दुमका के अंकिता हत्याकांड पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, कहा- सरकार की संवेदनहीनता से लोगों में आक्रोश

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.