Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्कारी’ शब्द का मतलब ही बदल दिया है भाजपा ने:डॉ अजय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    संस्कारी’ शब्द का मतलब ही बदल दिया है भाजपा ने:डॉ अजय

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संस्कारी’ शब्द का मतलब ही बदल दिया है भाजपा ने:डॉ अजय

    कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने आज जमशेदपुर के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जहां उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा संस्कारी का मतलब ही बीजेपी ने बदल दिया है.

    डॉ अजय ने कई उदाहरण दिए, और ऐसी घटनाओं को कई नाम दिए जैसे संस्कारी भाजपा कार्यकर्ता, संस्कारी बलात्कारी, बीजेपी नेता के संस्कारी बच्चे, भाजपाई नेता का संस्कारी कोठा.

    डॉ अजय ने कहा कि इस देश में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जो साबित करती हैं कि भाजपा संस्कारी नहीं असंस्कारी है डॉ अजय ने कहा झारखंड में भाजपा नेत्री सीमा पात्रा ने एक “आदिवासी बेटी”के साथ इतना अत्याचार किया है कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएँगे।इस अमानवीय घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। गुजरात से भाजपा के विधायक ने अजीबोगरीब और बेहद शर्मनाक बयान दिया, जिसमें वो बिलक़ीस के साथ रेप करने वाले दोषियों को संस्कारी बता रहे हैं।बीजेपी नेता के संस्कारी बच्चे: लखीमपुर के तिकुनिया में हुए किसानों के नरसंहार का.. जहां देश के गृह राज्य मंत्री अमित मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने कई किसानों को अपनी थार से कुचल कर मार डाला था. कोई गोवा में बार चला रहा है. कोई बोलता है गोली मारो सालो को. गृह मंत्री के राजकुमार तो अपना तिरंगा पकड़ने में कतराते हैं.

    डॉ अजय ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बारे में भी कहा कि निशिकांत दुबे ने अब अपने झूठ में CISF को शामिल कर लिया और यह भूल गए कि CISF एक केंद्रीय पुलिस एजेंसी है झारखंड सरकार के अधीन नहीं आती. निशिकांत दुबे हमेशा ट्विटर पर अप्रासंगिक और झूठी बातें ट्वीट करते हैं।

    बीजेपी नेता स्मृति ईरानी पर भी बोले डॉक्टर अजय, बोले हम संसद में उनका चिल्लाना कैसे भूल सकते हैं?  हम कैसे भूल सकते हैं कि कैसे उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पत्नी तथा कांग्रेस पार्टी की माननीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का अपमान किया. ऐसा क्यों हुआ क्योंकि गोवा में उनकी बेटी पर बीफ और पोर्क परोसने वाला एक बार चलाने का आरोप लगाया गया था।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मंत्रालय में 01 सितंबर 2022 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय 
    Next Article मुख्यमंत्री जी !काश, ये चर्चा अच्छे कार्यों के लिए होती दवा जरा कड़वी है सहन कीजिए

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.