Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका के अंकिता हत्याकांड पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, कहा- सरकार की संवेदनहीनता से लोगों में आक्रोश
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    दुमका के अंकिता हत्याकांड पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, कहा- सरकार की संवेदनहीनता से लोगों में आक्रोश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका के अंकिता हत्याकांड पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका, कहा- सरकार की संवेदनहीनता से लोगों में आक्रोश

    जमशेदपुर। दुमका की अंकिता हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को साकची स्थित बंगाल क्लब गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाकर साकची जिला कार्यालय से पैदल मार्च कर बंगाल क्लब गोलचक्कर पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर शीघ्र न्याय की मांग की। पुतला दहन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने अंकिता के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा के शांति की प्रार्थना की। पुतला दहन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हुए। उन्होंने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य व मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना पर राज्य सरकार की संवेदनहीनता से पूरे प्रदेश में आक्रोश है। इतनी बड़ी घटना के बाद जिस प्रकार से दुमका के जनप्रतिनिधि बसंत सोरेन समेत हेमंत सरकार की पूरी केबिनेट पिकनिक और मौज मस्ती में व्यस्त दिखाई दी। उससे सरकार की महिला विरोधी मानसिकता प्रदर्शित हुई है। गुंजन यादव ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दरिंदे शाहरुख को फांसी की सजा की मांग की।

    वहीं, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने अंकिता की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना से पूरे झारखंड की महिलाओं में गुस्सा है। झारखंड में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है। दुमका की प्रशासन झारखंड सरकार के दबाव में काम कर रही है। नाबालिग लड़की को बालिग लिखा गया है जो सरासर गलत है।

    पुतला दहन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्याणी शरण, जिला मंत्री नीलू मछुआ, जिला परिषद सह परसुडीह मंडल मंत्री कुसुम पूर्ति, लीना चौधरी जी, लक्ष्मी मिर्धा, सीमा जायसवाल, भारती कुमारी, रानी ठाकुर, भारती साहू, चित्रा साहू, शुक्ला हलदर, मंडल अध्य्क्ष सुधा यादव, विमला साहू, मधु तांती, प्रतिमा मुंडा, पिंकी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री जी !काश, ये चर्चा अच्छे कार्यों के लिए होती दवा जरा कड़वी है सहन कीजिए
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.