Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री लालजीत भुल्लर ने खुद ट्रैक्टर चलाकर 100 करोड़ की जमीन से कब्जा छुड़वाया
    Breaking News Headlines

    मंत्री लालजीत भुल्लर ने खुद ट्रैक्टर चलाकर 100 करोड़ की जमीन से कब्जा छुड़वाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंडीगढ़/ डेरा बस्सी. पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा पंचायती ज़मीनों का एक-एक इंच नाजायज़ कब्ज़ों से खाली करवाने के निर्देशों की पालना के सिलसिले में आज पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने डेरा बस्सी ब्लॉक के गाँव सुंडरां में ख़ुद ट्रैक्टर चलाकर 100 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से छुड़वाई। ज़मीन खाली कराने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैबिनेट मंत्री स. भुल्लर ने बताया कि 100 एकड़ के करीब पंचायती ज़मीन पर स्थानीय निवासियों द्वारा कब्ज़़ा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि यह ज़मीन रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में आती है और इसकी बाजारी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है।

     

    उन्होंने कहा कि बाकी की 12 एकड़ ज़मीन अदालती स्टे अधीन है और अधिकारियों को हिदायत की गई है कि वह विभाग का हक वापिस दिलाने के लिए इस केस की ज़ोरदार ढंग से पैरवी करें। स. भुल्लर ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा राज्य में कब्ज़ों के विरुद्ध शुरु की मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की गई है और अब तक कुल 12100 एकड़ ज़मीन नाजायज कब्ज़ों से वापस लेकर सम्बन्धित गाँवों की ग्राम पंचायतों को सौंप दी गई है जिससे इसको स्थानीय निवासियों को ठेके पर देने के साथ-साथ पंचायत की आय बढ़ाई जा सके।

     

    उन्होंने कहा कि पंचायती ज़मीनों को 100 प्रतिशत खाली करवाने तक कब्ज़ों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी और विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वह नाजायज़ कब्ज़ाधारकों द्वारा अलग-अलग अदालतों में दायर मुकदमों में विभाग के दावे को मज़बूत करने के लिए नियमित तौर पर पैरवी करने के इलावा उनके पास चल रहे मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो अधिकारी नाजायज़ कब्ज़ों को कायम रखने के लिए नाजायज़ कब्ज़ाधारकों के साथ मिलीभुगत कर रहे हैं, उनके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कब्ज़ाधारकों से ज़मीनें कब्ज़े में लेकर विभाग को राजस्व के और स्रोत पैदा करने में मदद मिली है और विभाग द्वारा कब्ज़ों के विरुद्ध मुहिम जारी रखी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कब्ज़ाधारकों को भी सचेत किया कि यदि उन्होंने फिर से खाली करवाई ज़मीन पर नाजायज़ कब्ज़ा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ़ एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों में ए डी सी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, संयुक्त डायरैक्टर (शामलात सैल) जगविन्दरजीत सिंह संधू, एस. वपी. (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह, ए.एस.पी डेराबस्सी दर्पण आहलूवालीया, डी.डी.पी.ओ अमनिन्दरपाल सिंह चौहान, बी.डी.पी.ओ रवनीत कौर और नायब तहसीलदार हरिन्दरजीत सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleद आर्चीज के प्रीमियर पर बोल्ड लुक में पहुंची जान्हवी कपूर
    Next Article कमजोर हुआ चक्रवात मिगजॉम, 18 लोगों की गई जान, कई राज्यों में बारिश के आसार

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.