Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री जी उपहास न उड़ायें आम आदमी का
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    मंत्री जी उपहास न उड़ायें आम आदमी का

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री जी उपहास न उड़ायें आम आदमी का

    जय प्रकाश राय

    पेट्रोल डीजल की कीमते लगातार रिकार्ड बना रही है। लोग परेशान हैं। लेकिन यदि महंगाई और कीमत वृद्धि की बात की जाती है तो कुछ लोगों को मिर्ची लग जाती है। उत्तर प्रदेश के एक भाजपाई मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने एक अजीबोगरीब आंकड़ा देकर एक तरह से पूरे देश का खासकर आम आदमी का उपहास उड़ाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां आम आदमी की बात करते है वहीं उनकी ही पार्टी के मंत्री का कहना है कि देश की 95.5 प्रतिशत जनता पेट्रोल का उपयोग ही नहीं करती लेकिन पेट्रोल की कीमत बढऩे पर शोर मचा रही है। यदि मंत्री महोदय वाहनों में सीधे पेट्रोल डाले जाने की बात कर रहे हैं तो भी यह बात समझ से परे है कि 95 प्रतिशत आबादी पेट्रोल का प्रयोग ही नहीं करती। मंत्री महोदय को पता होना चाहिए कि पेट्रोल-डीजल की कीमत का सीधा असर यातायात, माल ढुलाई पर पड़ता है। पिछले 18 महीने में पेट्रोल की कीमत 36 रुपये और डीजल की कीमत 26.58 रूपये बढ़ी है। सरकार का जो भी तर्क हो लेकिन इससे जनता तबाह हो रही है। इसका असर यह हुआ है कि यात्री किराया लगभग डेढ से दो गुणा बढ़ गया है। जमशेदपुर शहर में दो स्टाप के बीच का आटो किराया 18 माह में दूना हो गया है। पहले जिस दूरी का आटो भाड़ा 5 रूपये था आज वह 10 हो गया है। रोज रोज काम पर जाने वाले मजदूरों का भाड़ा खर्च दो गुणा बढ़ गया है। उनके पास उस मंत्री की तरह वाहनों की फौज नहीं है। मंत्री को आम आदमी के दर्द का क्या अहसास क्यों होने लगा, उन्हें तो अपनी जेब से पेट्रोल का पैसा देना नहीं है। उनकी गाड़ी में उसी आम आदमी से वसूले गये टैक्स के पैसे से ही पेट्रोल भरवाये जाते हैं। वे उसी आम आदमी के पैसे पर बड़े बड़े सरकारी बंगले में रहते हैं। नौकर चाकरों की फौज उनकी सेवा में रहती है सबका खर्च वही आम आदमी वहन करता है। फिर वे मंत्री उसी आम आदमी का उपहास भी उड़ाते है। बेशर्मी की पराकाष्ठा हो गयी है।
    हाल के दिनों में खासकर सोशल मीडिया के दौर मेें जब कोई महंगाई की बात करता है तो उसका उपहास उड़ाने का प्रयास किया जाता है। मंत्री भी उसी कतार में खड़े हो गये। सब्सिडी को लेकर आम गरीब आदमी की खिल्ली उड़ाई जाती है। जिस देश में एक प्रतिशत आबादी के पास बाकी की 99 प्रतिशत की आबादी से भी अधिक धन हो उस देश में सबको एक तराजू पर तौला नहीं जा सकता। प्रजातंत्र के बारे में कहा जाता है कि विकास की किरण सबसे पहले अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए लेकिन सभी को पता है कि किसका विकास सबसे पहले होता है। जिसके सर पर पहले से तेल है उसी के सर पर पूरे तेल का टीन डाला जाता है। समाज में समानता कैसे आएगी यह देखना सरकार की जिम्मेदारी होती है। केवल उन महानगरों का ही विकास नहीं किया जा सकता जो सम्पन्न है. उन गांवों का भी विकास करना चाहिए जहां विपन्नता है। जो विकास से दूर है उसे भी मुख्यधारा में लाना होगा तभी भारत आगे बढ़ेगा। मुट्ठी भर लोगों के नाम विश्व के सम्पन्न लोगों की सूची में आने से भारत बड़ी आर्थिक ताकत नहीं बनेगा। वह तभी होगा जब हर व्यक्ति का देश के विकास में योगदान होगा।

    लेखक हिंदी दैनिक चमकता है आईना संपादक हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ एक बार और बड़ी सफलता हाथ लगी

    Related Posts

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    April 25, 2026

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    April 25, 2026

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    चांडिल में NHRC की टीम पहुंची, विस्थापित गांवों की बदहाली देख चौंकी स्पेशल रैपोर्टियर

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में प्राइज नाइट समारोह का भव्य आयोजन

    रांची में भाजपा की महिला आक्रोश रैली पूरी तरफ नौटंकी – अजय मंडल

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन 

    गंगा नारायण सिंह जयंती पर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से गूंजा गोपाल मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.