Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड ने परिसदन में की प्रेस वार्ता, कहा- झारखंड के जनमानस को बेहतर सुविधायुक्त जमशेदपुर मिलेगा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड ने परिसदन में की प्रेस वार्ता, कहा- झारखंड के जनमानस को बेहतर सुविधायुक्त जमशेदपुर मिलेगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माननीय मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड ने परिसदन में की प्रेस वार्ता, कहा- झारखंड के जनमानस को बेहतर सुविधायुक्त जमशेदपुर मिलेगा

    अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होगा एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस पड़ाव, फ्लाईओवर का होगा निर्माण

    कुव्यवस्था के लिए मशहूर एमजीएम को अब विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा के लिए जाना जायेगा

    श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग

    परिसदन जमशेदपुर में माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड श्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर जमशेदपुर को लगभग 1 हजार करोड़ के विकास कार्यों के सौगात की घोषणा की। माननीय मंत्री ने बताया कि पूरे कोल्हान में गरीबों का एकमात्रा सहारा एमजीएम अस्पताल जल्द ही नए रूप में देखने को मिलेगा। उन्होने कहा कि एमजीएम अस्पताल में नए 500 बेड के अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय चिकित्सीय सुविधाओं से लैस अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिसका शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड द्वारा 07 नवंबर को जमशेदपुर दौरे पर किया जाएगा । उन्होने कहा कि जमशेदपुर में फ्लाई ओवर, अंतर्राज्यीय बस अड्डा, डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल का शुभारंभ, नए आधुनिक सुविधाएं से लैस पार्क, वाकिंग पथ, सरकारी +2 तक स्कूल, नए स्वास्थ्य केंद्र, नया डाकघर समेत अन्य दर्जनों नई योजनाओं को अगले वर्ष तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

    माननीय मंत्री ने अस्पताल निर्माण की जानकारी देते हुए कहा कि महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल, जमशेदपुर के पुराने जीर्ण-शीर्ण भवन को नियमानुसार सुनियोजित तरीके से हटाते हुए 500 शय्यावाले नये अस्पताल का निर्माण कराये जाने हेतु 396 करोड़ 69 लाख 58 हजार 9 सौ रूपये की लागत का प्रशासनिक स्वीकृति मंत्रिपरिषद के द्वारा प्रदान की गई है।

    *• प्रस्तावित 500 शय्यावाले अस्पताल भवन में विभागवार बेड की संख्या निम्नवत होगी-*

    1. मेडिसीन वार्ड- 70 शय्या
    2- शिशु वार्ड- 40 शय्या
    3- श्वसन रोग वार्ड- 20 शय्या
    4- चर्म रोग- 20 शय्या
    5- मानसिक रोग- 20 शय्या
    6- सर्जरी- 60 शय्या
    7- अस्थि रोग- 30 शय्या
    8- नेत्र रोग- 20 शय्या
    9- कान, नाक, गला रोग- 20 शय्या
    10. बर्न वार्ड- 33 शय्या
    11- निजी वार्ड- 07 शय्या
    12- महिला रोग- 60 शय्या
    13- आकस्मिक वार्ड- 117 शय्या

    कुल 500 शय्या, जिसमें 246 बेड आई०सी०यू० के होंगे। वहीं 15 ऑपरेशन थियटर युक्त यह अस्पताल होगा। अस्पताल में सी०टी० स्कैन, एम०आर०आई०, एक्स-रे, अल्ट्रा साउण्ड, फलोरोस्कॉपी एवं मैमोग्राफी की पूर्ण सुविधा रहेगी। साथ ही सेमिनार हॉल, क्लासेस, प्रशासनिक भवन का भी निर्माण किया जायेगा। अस्पताल के लिए जरूरी सभी आवश्यक सेवायें जैसे एल०एम०ओ०, पी०एस०ए० प्लांट, जैविक कचरा प्रबंधन, लॉण्डरी सिस्टम, केन्द्रीकृत स्ट्रेलाईजेसन यूनिट का विशेष प्रावधान किया गया है ।

    *● उक्त राशि में मुख्य मदवार व्यय निम्नवत् है-*

    1- सिविल वर्क 151 करोड़
    2- विद्युत कार्य- 36.20 करोड़
    3- फर्निचर वर्क 20 करोड़
    4. हीटिंग वेंटिलेशन एण्ड एयर कंडीशनिंग वर्क- 19.54 करोड़
    5- आई०टी० वर्क- 12.32 करोड़
    6- लैण्ड स्केपींग वर्क- 12.32 करोड़
    7- मॉड्यूलर OT- 4.4 करोड़

    इसके अतिरिक्त अन्य मदों में लिफ्ट, अग्निशमन व्यवस्था, अतिरिक्त संबद्ध भवन का निर्माण आदि मद में कुल मिलाकर 369 करोड 69 लाख 68 हजार 09 सौ रूपए की प्राक्कलन की प्राशासनिक स्वीकृति दी गई है । प्रसव परिसर में दो ऑपरेशन थियेटर के साथ शल्य क्रिया के पूर्व एवं उसके पश्चात् महिलाओं के लिए शय्या भी प्रावधानित है। इसके साथ NICU एवं PICU का भी प्रावधान किया गया है। उक्त अस्पताल का निर्माण कार्य 30 माह के भीतर कराये जाने का लक्ष्य है।

    माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो को जाम मुक्त करने के लिए विभिन्न चरणों मे कार्य किया गया जिसमें सड़कों का मरम्मतीकरण फिर चौड़ीकरण, मानगो के बड़े पुल का मरम्मतीकरण, मानगो गोलचककर का पुर्णनिर्माण और उसके बाद फ्लाई ओवर का निर्माण के बाद मानगो की जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी । मानगो को अंतरराज्यस्तरीय बस पड़ाव का तौहफा मिलेगा जिससे रोजगार भी मिलेगा और आर्थिक मजबूती भी मिलेगी ।

    मानगो में फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर माननीय मंत्री ने बताया कि प्रोजेक्ट की अनुमानित राशि करीब 496 करोड़ रूपए है जिसकी प्रशसानिक स्वीकृति भी जल्द ही मंत्रीपरिषद द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होने कहा कि अगले ढाई वर्षों में इसे भी धरातल पर उतारा जाएगा । माननीय मंत्री ने कहा कि हर विकास कार्य में थोड़ा समय लगता है, लोगों को परेशानी भी होती है, लेकिन मानगो और जमशेदपुर की जनता ने परेशानी को सह कर मुझे विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जो आशीर्वाद दिया है उसके लिए ऋणी हूँ और क्षेत्र का विकास कर ये ऋण चुकाऊंगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से स्वावलंबी हो रहीं महिलाएं; लाधना में आयोजित विशेष शिविर में एक साथ 76 लाभुकों को मिला बत्तख चूज़ा वितरण योजना का लाभ
    Next Article उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स को मिलेगा कम ब्याज पर आर्थिक मदद

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.