Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री बन्ना ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया जीनोम सिक्वेन्सी मशीन की मांग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जल्द मिलेगा मशीन
    Breaking News झारखंड राष्ट्रीय

    मंत्री बन्ना ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया जीनोम सिक्वेन्सी मशीन की मांग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जल्द मिलेगा मशीन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री बन्ना ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया जीनोम सिक्वेन्सी मशीन का मांग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जल्द मिलेगा मशीन

    मंत्री बन्ना ने मांग किया साहिया बहनों का मानदेय बढ़े, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया प्रक्रिया में हैं प्रस्ताव

    *राज्य में आवश्यक हुई तो लेंगे कड़े निर्णय: मंत्री बन्ना गुप्ता*

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मांगो पर सकारात्मक पहल करने की बात कही हैं, देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सबसे पहले बोलने का मौका मिला जिसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रभावशाली तरीके से अपने बातों को रखा।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने सबसे पहले केंद्र सरकार से जीनोम सिक्वेन्सी मशीन देने का आग्रह किया,उन्होंने बताया कि जब रिम्स को रिसर्च सेंटर का उपाधि मिल गया है तो यहाँ जीनोम सिक्वेन्सी मशीन जरूर मिलना चाहिए इसे स्वीकार करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी ने बताया कि आपकी मांगो पर जल्द प्रक्रिया के तहत झारखंड को मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।

    मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार साहिया बहनों के मानदेय को 2 हजार से 7 हजार बढ़ाने के लिए केंद्रीय सरकार से मांग करते आ रहे है इसी कड़ी में उन्होंने आज अपनी मांग को दुहराते हुए जब मनसुख मांडविया जी से आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि आपकी मांग जायज हैं और संज्ञान में हैं केंद्र सरकार जल्द इसपर फैसला लेगी।

    बन्ना गुप्ता ने कोरोना मरीजों का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्ण रूप से फ्री करने का मांग किया, इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह आयुष्मान भारत योजना से जुड़ गया हैं, इस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसे कड़ाई से लागू कराने का अनुरोध किया ताकि प्राइवेट अस्पताल द्वारा इलाज के नामपर आर्थिक दोहन बंद हो सके। साथ ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांग किया कि देश में सभी प्राइवेट अस्पताल के लिए कोरोना के इलाज के लिए एक टैरिफ का निर्धारण हो जिसमें एडमिशन से लेकर डिस्चार्ज तक की टैरिफ घोषित की जाए ताकि इलाज के नाम पर जो लूट हो रही हैं उसे रोका जाए।

    उन्होंने मांग किया कि मृत होने के बाद भी जो अस्पताल बकाए रकम के लिए शव को रोक देते हैं इसके लिए भी एक कठोर कानून बने ताकि कम से कम मृत्यु के बाद परिजनों को अंत्येष्टि करने के लिए परेशान न होना पड़े और ससम्मान शव की अंत्येष्टि हो सके।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र और राज्य की योजनाओं में अंशदान जो अभी 60:40 हैं उसे 90:10 करने का अनुरोध किया ताकि राज्य सरकार अपनी व्यवस्था को मजबूती से सुदृढ़ कर सके।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि राज्य सरकार मांग करती हैं कि 15 से 18 साल उम्र वाले बच्चों की उम्र सीमा न्यूनतम घटाकर 12 साल से 18 साल करें ताकि सभी स्कूल जाने वाले बच्चे इससे लाभान्वित हो सके ताकि स्कूलों कॉलेजों में इसका प्रभाव कम हो सके।बन्ना गुप्ता ने कहा कि जब को-वैक्सीन बच्चों में लगाने की अनुमति आईसीएमआर और भारत ड्रग कंट्रोलर ने दी है, तो बच्चों के वैक्सीनेशन की उम्र सीमा 15 से 18वर्ष में संशोधित करते हुए इसे 12 से 18वर्ष किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका फायदा मिल सके।

    इस कॉन्फ्रेंसिंग में डीडीसी, एडीसी, एसडीएम, सिविल सर्जन जमशेदपुर, एसीएमओ, एमजीएम सुपरिटेंडेंट, एमजीएम प्रिंसिपल भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की एक अहम बैठक संपन्न हुई
    Next Article 15-18 आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण  अभियान को लेकर जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.