Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल में भर्ती महिला की सिलेंडर गिरने से मौत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    एमजीएम अस्पताल में भर्ती महिला की सिलेंडर गिरने से मौत

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम अस्पताल में भर्ती महिला की सिलेंडर गिरने से मौत

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान तीन दिन में डीसी से रिपोर्ट तलब

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती गम्हरिया निवासी महिला की सिलेंडर गिरने से मौत हो गयी. मृतक का नाम वैशाली (50) है. उनके बेटे गुरुचरण ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी, जिसे बुधवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार सुबह चार बजे अचानक छटपटाने लगी, जिससे वह बेड के नीचे गिर गयी और उनके ऊपर ऑक्सीजन का सिलेंडर गिर गया. इस घटना में उनके हाथ और सिर में चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि मृत महिला का मल्टी ऑर्गन फेल था. उनकी स्थिति गंभीर थी, जिससे उनकी मौत हुई है. वहीं उन्होंने बताया कि उससे पहले भी कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृत्यु के बाद महिला को उसके परिजन घर लेकर चले गये.

    *एमजीएम अस्पताल में हुए दुर्घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान तीन दिन में रिपोर्ट तलब*

    एमजीएम अस्पताल में हुए दुर्घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लेते हुए जमशेदपुर डीसी को मामले की जाँच कर तीन दिनों में रिपोर्ट देने और दोषी पाए जाने वालों पर विधि सम्मत कार्यवाई करने का निर्देश दिया हैं सोशल मीडिया एक्स पर निर्देश देते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिखा हैं कि “जमशेदपुर डीसी एमजीएम अस्पताल में सिलेंडर से हुई दुर्घटना के मामले में एक समिति बना कर 3 दिनों के अंदर रिपोर्ट दें, जो भी लापरवाही के जिम्मेदार या दोषी होंगे उनपर विधि सम्मत कार्यवाई करें!”

    एमजीएम अस्पताल में भर्ती महिला की सिलेंडर गिरने से मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता नीरज सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर दागे सवाल कहा सवालों पर क्यों बौखला रहे हैं मंत्री जी
    Next Article चुनाव के पूर्व राजनीतिक रंग: निर्दलीय विधायक सरयू राय पर मामला दर्ज

    Related Posts

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    September 9, 2026

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.