बीआरपी/सीआरपी /एसएस संघ ने दिया ज्ञापन
मुकेश रंजन
रांची :- बीआरपी/सीआरपी /एसएस संघ लंबित समस्या समाधान एवं सेवाशर्त नियमावली को अभिलंब कैबिनेट से पास कराकर लागू कराने हेतु राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना रांची को ज्ञापन दिया। संघ अपने पत्र के माध्यम से सरकार का ध्यानाकृष्ट कराना चाहती है कि
झारखंड शिक्षा परियोजना के समग्र शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन हेतु संलग्न किए गए सभी कर्मी का मानदेय में वृद्धि की गई किंतु अल्प मानदेयभोगी कर्मी बीआरपी सीआरपी का मानदेय में वृद्धि विगत 4 वर्षों से नहीं की गई है। जबकि महंगाई अन्य कर्मियों की तरह बीआरपी सीआरपी के लिए भी काफी बढ़ गई है। विदित हो कि जनवरी 2023 से सभी परियोजनाकर्मी के उच्च वेतन में 30% की वृद्धि की गई पारा शिक्षकों(सहायक अध्यापक) का मानदेय बढ़ोतरी करते हुए सेवा शर्त नियमावली जनवरी 2022 से लागू कर दिया गया है किंतु विगत 18 वर्षों से कार्यरत बीआरपी सीआरपी अभी तक उपेक्षित है।
बीआरपी सीआरपी एसएस संघ झारखंड प्रदेश कृष्णा प्रसाद ने बताया कि संघ के प्रतिनिधिमंडल दिनांक 12.03.2023 को माननीय स्व: जगरनाथ महतो शिक्षा मंत्री महोदय से मिलकर सेवाशर्त नियमावली अभिलंब कैबिनेट में पारित कर लागू करने का अनुरोध किया था। मंत्री जी ने संघ को आश्वस्त किये थे कि नियमावली का कार्य लगभग पूर्ण कर चुके थे पर तबीयत अस्वस्थ होने के उपरांत ही इसकी समीक्षा कर बीआरपी सीआरपी की सेवाशर्त नियमावली कैबिनेट से पास करा कर आप सभी को तोहफा देंगे। किंतु माननीय मंत्री जी अब हम सभी के बीच नहीं रहे । उनके अधूरे कार्य को पूरा करने की मांग संघ अपने पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से करती है। संघ माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करना चाहती है कि दिवंगत माननीय मंत्री महोदय को सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्य को पूर्ण करके दें। जिसमें से एक कार्य बीआरपी सीआरपी की सेवाशर्त नियमावली करना भी है।

