Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टुसू परब और मकर सक्रांति के मद्देनजर सोनारी स्थित दोमुहानी घाट एवं साकची स्थित गांधी घाट नदी का दौरा किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टुसू परब और मकर सक्रांति के मद्देनजर सोनारी स्थित दोमुहानी घाट एवं साकची स्थित गांधी घाट नदी का दौरा किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टुसू परब और मकर सक्रांति के मद्देनजर सोनारी स्थित दोमुहानी घाट एवं साकची स्थित गांधी घाट नदी का दौरा किया।सांसद श्री महतो ने इन दोनों घाटों का दौरा के क्रम में यह पाया कि दोनों स्थानों पर नदियों में काफी गंदगी है।उन्होंने इस मौके पर वहां पर उपस्थित जे एन ए सी के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि आने वाले टूसू एवं मकर परब को ध्यान में रखकर घाटों की समुचित सफाई अत्यंत आवश्यक है। सांसद श्री महतो ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि आगामी 14 तारीख के पूर्व इन स्थानों के अलावा अन्य सभी घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए जिससे कि श्रद्धालु टुसू परब के दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से स्नान- ध्यान कर सकें और सूर्य भगवान की पूजा कर सकें। इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने कहा कि इस कार्य के लिए उन्होंने गत सप्ताह जिले के उपायुक्त को एक पत्र भी समर्पित किया था एवं जिला प्रशासन से आग्रह किया है इस प्रकार के सभी स्थान जहाँ पर श्रद्धालु पूजा आदि करते हैं वहां की समुचित साफ सफाई अत्यंत आवश्यक है। सांसद श्री महतो ने कहा लोक आस्था से जुड़ा हुआ झारखंड का यह महान पर्व है। इसके अलावा पूरे देश के लोग भी इस दिन श्रद्धा और निष्ठा से नदियों स्नान करते हैं। इसके पश्चात सूर्य की पूजा करने के बाद ही लोग पीठा – मूड़ी, दही-चूड़ा तिल आदि ग्रहण करते हैं ।नदियों की साफ सफाई इस अवसर पर अत्यंत आवश्यक है जेएनएसी के उपस्थित पदाधिकारियों में सीटी मैनेजर श्री गुड़िया, अनय राज ने सांसद श्री महतो को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त नदी के घाट और जलाशयों की समुचित सफाई की जाएगी ।
    इसके अलावा सांसद श्री महतो ने स्वर्णरेखा परियोजना के खरकई नहर प्रमंडल के कार्यपालक अरविंद कुमार एवं बांध प्रमंडल चांडिल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार को भी क्रमशः खरकई और स्वर्णरेखा नदी में 14 जनवरी के पूर्व संध्या तक समुचित जल छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा ताकि नदियों की जलस्तर ठीक रहे और नहाने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके । इस संबंध में पदाधिकारियों ने सांसद श्री महतो को आश्वस्त किया है कि समुचित व्यवस्था की जाएगी। आज सोनारी में दौरा के क्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ,जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, रिता सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष निपेन्दर सिन्हा उर्फ (बड़कु)
    वरिष्ठ नेता कृष्णा यादव,ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, संजय रजक,भरत भुषन, नरेश प्रसाद, रास बिहारी प्रसाद, संजय मुंडा, राहुल तिवारी, नेहा साहू, सरिता लाल, रमेश प्रसाद, डाक्टर राजीव यादव,दिपक घोष, विनोद सिंह यादव, शंकर सिंह, काजल मुखार्जी, शुशील हेसा, भोला सिंह, सोनाराम हेमर्मब, जयप्रकाश प्रसाद, सुनील राय, मृत्युंजय सिंह, धनेश्वर,राज, पंडित किशोर चटार्जी, कृष्णा जी, राकेश माझी,लक्षमण गोप,बनमाली सिंह मुंडा,राखु धिवर, एवं अन्य सम्मानित गण शामिल थे।
    जबकि साकची में उनके साथ जिला प्रेस प्रभारी पप्पू सिंह, मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय,संतोष सिंह,जितेन्द्र पटेल ,समल किशोर, रंजीत सिंह, लिना चौधरी, लक्ष्मी सिंह,अरूण सिंह, अंकुश मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, गोपाल बाजपेई मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी बर्मामाइन्स मंडल द्वारा दीपक झा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान
    Next Article 15 जनवरी 2022 तक जितना भी सदस्य बनाये गए है उनका ब्यौरा सदस्यता शुल्क के साथ जमा करवा दे: राजेश ठाकुर

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.