Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर बिहार–झारखण्ड समितियों की बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बाल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर बिहार–झारखण्ड समितियों की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर बिहार–झारखण्ड समितियों की बैठक

    राष्ट्र संवाद सं

    रांची: बिहार विधान परिषद् की “बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति” अध्ययन यात्रा के क्रम में झारखण्ड की राजधानी राँची पहुँची। इस दौरान झारखण्ड विधान सभा की सिस्टर कमिटी के साथ एक शिष्टाचार बैठक आयोजित की गई। यह बैठक झारखण्ड विधान सभा स्थित प्रशासनिक कक्ष में अपराह्न 1:00 बजे भोजनावकाश के दौरान संपन्न हुई।

    बैठक की शुरुआत सभापति कल्पना सोरेन मुर्मू द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत एवं सम्मान के साथ की गई। इसके पश्चात दोनों राज्यों की समितियों ने बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने-अपने अनुभव और विचार साझा किए। चर्चा के दौरान इन विषयों पर चल रही योजनाओं, चुनौतियों और बेहतर कार्यान्वयन के उपायों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में बिहार विधान परिषद् की ओर से डॉ. कुमुद वर्मा (सभापति), रीना देवी (सदस्या-सह-मुख्य सचेतक), डॉ. निवेदिता सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    बैठक के उपरांत बिहार विधान परिषद् के सदस्यों ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भी मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। यह अध्ययन यात्रा राज्यों के बीच समन्वय और अनुभव साझा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा पुलिस को मिले 14 नए वाहन, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
    Next Article भू-विरासत विधेयक पेश न होने पर सरयू राय निराश, विधानसभा अध्यक्ष को लिखे दो पत्र

    Related Posts

    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

    November 26, 2026

    विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती

    November 26, 2026

    जानें आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

    विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती

    बहन की शादी की खुशियां छोड़ ड्यूटी पर लौटा सिपाही, फिर मौत की खबर ने हिला दिया पुलिस महकमा! आखिर वर्दी पहनने वालों की जिंदगी का जिम्मेदार कौन!

    जानें आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

    क्या अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन के नाम पर उसकी हैसियत तय करना चाहते हैं?

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    गेट से वार्ता की मेज तक पहुंचा संघर्ष, इंडेन प्लांट में कामकाज बहाल

    दो साल बाद भी अधूरा रंकणी मंदिर का सुंदरीकरण, शौचालय तक नहीं बना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.