Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया कप क्रिकेट: हुडको और दलमा ने की जीत से शुरुआत
    Breaking News Headlines खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां

    मीडिया कप क्रिकेट: हुडको और दलमा ने की जीत से शुरुआत

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया कप क्रिकेट: हुडको और दलमा ने की जीत से शुरुआत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर | प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को शुरू हुए मीडिया कप क्रिकेट में हुडको एकादश और दलमा एकादश ने जीत से शुरुआत की। कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में हुडको एकादश ने सुवर्णरेखा एकादश को दस विकेट से हराया।


    सुवर्णरेखा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। रणधीर ने 28 गेंदों पर 38 रन, आनंद कुमार ने 28 गेंदो पर 28 रन जोड़े। शुभदर्शी को दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए हुडको एकादश ने बिना कोई विकेट खोए 11 ओवर में 138 रन बनाकर मैच जीत लिया। शुभदर्शी ने 31 गेंदो पर 62 रन और आशुतोष ने 33 गेंदो पर 61 रन बनाए। शुभदर्शी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

     

    दूसरे मैच में दलमा एकादश ने खरकई एकादश को 19 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दलमा एकादश ने प्रसेनजीत के 33 गेंदो पर लगाए गए 51 रन और मधुसूदन के 14 गेंदों पर ताबडतोड़ 31 रनों की बदौलत 15 ओवर में पांच विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खरकई एकादश की टीम 15 ओवर में छह विकेट पर 127 रन ही बना सकी। खरकई एकादश की ओर से मो वसीम ने 33 गेंदो पर 53 रन और कप्तान मो अकबर ने 24 गेंदो पर 23 रन जोड़े।

    उद्घाटन समारोह में उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, टाटा स्टील यूएसआईएल के एमडी रितुराज सिन्हा, कारपोरेट कम्युनिकेशन के चीफ सर्वेश कुमार और हेड राजेश राजन, समाजसेवी शेखर डे के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी मौजूद थे। बाद में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई नेता पहुंचे।

    Media Cup Cricket: Hudco and Dalma started with victory
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कांग्रेस के नेतृत्व में चांडिल में आयोजित कोल्हान कांग्रेस समागम में जमकर शामिल होंगे नेता
    Next Article स्व. सोना देवी की स्मृति में राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर का समापन

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.