Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेयर प्रत्याशी विक्रम किस्कू द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, कुल 281 लाभार्थी ने उठाया लाभ , 30 का होगा मुफ्त ऑपरेशन
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मेयर प्रत्याशी विक्रम किस्कू द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, कुल 281 लाभार्थी ने उठाया लाभ , 30 का होगा मुफ्त ऑपरेशन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेयर प्रत्याशी विक्रम किस्कू द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, कुल 281 लाभार्थी ने उठाया लाभ , 30 का होगा मुफ्त ऑपरेशन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 34 एवं 35 स्थित बाबा आश्रम साइन कॉलोनी, वास्तु विहार में नगर निगम चुनाव के मेयर प्रत्याशी विक्रम किस्कू की ओर से एक व्यापक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के कुल 281 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जांच के दौरान जिन लोगों में गंभीर नेत्र रोग या ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनका निःशुल्क शल्य चिकित्सा पूर्णिमा नेत्रालय द्वारा कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार कुल 30 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन सुनिश्चित किया गया है, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि और स्वस्थ जीवन मिल सकेगा। इस नेत्र जांच शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आमजन की स्वास्थ्य जरूरतों को प्राथमिकता देने वाली ऐसी पहल से यह स्पष्ट होता है कि मेयर प्रत्याशी विक्रम किस्कू समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए गंभीर हैं। शिविर के दौरान लोगों ने स्वेच्छा से आगे आकर व्यवस्था में सहयोग किया और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि विक्रम किस्कू द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों को देखते हुए वे आगामी आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में उन्हें समर्थन देने और विजय दिलाने के लिए संकल्पित हैं।

    30 का होगा मुफ्त ऑपरेशन कुल 281 लाभार्थी ने उठाया लाभ मेयर प्रत्याशी विक्रम किस्कू द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराखा कॉपर क्षेत्र में मजदूर की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर भाजपा ने उठाए सवाल
    Next Article शीतला माता मंदिर में 10 दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ व भागवत कथा का शुभारंभ

    Related Posts

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.