Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान दिवस पर व्यवहार न्यायालय में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    संविधान दिवस पर व्यवहार न्यायालय में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 26, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान दिवस पर व्यवहार न्यायालय में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

    प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मियों ने दोहराई संविधान के प्रति निष्ठा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियों, डालसा सचिव और कोर्ट कर्मियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।

     

    इस मौके पर सभी उपस्थित अधिकारियों-कर्मियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और संविधान निर्माताओं के आदर्शों को स्मरण किया। प्रधान जिला जज ने कहा कि संविधान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है और इसके मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को जीवन में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्य में कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव को बनाए रखने पर बल दिया।

     

    इसी क्रम में जिले के अनुमंडल व प्रखंड कार्यालयों, विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी प्रस्तावना का पाठ किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण और नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया गया।

    संविधान दिवस पर व्यवहार न्यायालय में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट में टेक फेस्ट 2025 का सफल समापन 32 संस्थानों की भागीदारी, तकनीकी नवाचार और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन
    Next Article नशा मुक्ति और ट्रैफिक रूल को लेकर जागरूकता अभियान

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.