Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ 
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल ने सर्वप्रथम झारखंड प्रदेश की नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पड़िया और उनकी टीम को शपथ दिलाई। तत्पश्चात जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और उनकी टीम को भी शपथ ग्रहण करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंच की महिलाओं द्धारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

    इससे पहले स्वागत भाषण वर्तमान अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने दिया। मंच संचालन सचिव मीना अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष मंजू मुसद्दी ने किया। इस समारोह के दौरान जमशेदपुर शाखा को झारखंड एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल 20 पुरस्कार प्राप्त हुए, जो शाखा की सक्रियता और समर्पण का प्रतीक है। झारखंड प्रदेश की टीम में प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पड़िया, सचिव मनीसा मित्तल, कोषाध्यक्ष ललिता सरायवाला, उपाध्यक्ष मधु बाकरेवाल, किरण गोयनका, साधना देवरालिया और सह सचिव मधु नारनोलिया हैं। जमशेदपुर शाखा की टीम में अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव कंचन खिरवाल, कोषाध्यक्ष सरस्वती अग्रवाल, उपाध्यक्ष मंजू मुसद्दी, मीना अग्रवाल और सह सचिव शिल्पी अग्रवाल है। इस यादगार पल के दौरान जया डोकानिया, लता अग्रवाल, बीना खिरवाल, मंजू खंडेलवाल, बीना अग्रवाल, सुशीला खिरवाल, सीमा जवानपुरिया, विभा दुधानी सहित मारवाड़ी समाज के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस भव्य समारोह में कोयला डूंगरी, गम्हरिया, परसुडीह एवं सुंदरनगर सहित विभिन्न शाखाओं की महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

    मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंगला पूजा में उमड़ी आस्था, महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर किया पूजन
    Next Article जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर 

    Related Posts

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    May 8, 2026

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    May 8, 2026

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    May 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.