Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मारवाड़ी समाज को गति एवं मजबूती प्रदान करने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मारवाड़ी समाज को गति एवं मजबूती प्रदान करने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मारवाड़ी समाज को गति एवं मजबूती प्रदान करने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक मारवाड़ी समाज को गति एवं मजबूती प्रदान करने हेतु अग्रसेन भवन साकची में सम्पन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में जिले की सभी शाखाओं से युवा, नारीशक्ति एवं बुजुर्ग सदस्य उपस्थित हुए।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को मजबूत करना और उसे और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा करना था। समाज के लिए एक स्थायी कार्यालय की आवश्यकता और इसके क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उन्हें सहयोग प्रदान करने के उपायों पर भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक में आगामी राजस्थान दिवस 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की योजना बनाने और उन्हें सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सुझाव दिए गए।

     

     

    मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने स्व: मुरली बाबू, स्व: सत्यनारायण मित्तल एवं स्व: चिमनलाल भालोटिया को याद करते हुए सभा की शुरुवात की। उन्होंने 25 दिसंबर को हुए सम्मेलन के 90 वाँ स्थापना दिवस की सदस्यों को बधाई देते हुए सम्मेलन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मारवाड़ी सम्मेलन जाति से उठकर एक ऐसी संस्था है जो भारतीय संविधान का एक छोटा सा दर्पण है। सम्मेलन और समाज की आवश्यकता क्यों है, इस बात पर रोशनी डालते हुए सम्मेलन को मारवाड़ी समाज की आवाज़ बताया। मुकेश मित्तल ने बताया कि हर संस्था का एक उद्देश्य होता है। जिले के हर क्षेत्र में मारवाड़ी समाज के मंदिर एवं धार्मिक संस्थाएं हैं, जो धार्मिक आयोजन करते हैं। मारवाड़ी सम्मेलन का उद्देश्य इवेंट करना नहीं, बल्कि समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता लाना एवं सामाजिक कुरीतियों पर काम करना है।

     

     

    उन्होंने बताया कि समाज को किसी से डरने की ज़रूरत नहीं, बल्कि अपनी अपनी बातों को सही तरीके से सही मंच पर रखने से मुश्किलों का हल निकाला जा सकता है। समाज में पक्ष एवं प्रतिपक्ष हो सकते हैं किंतु प्रतिस्पर्धा सकारात्मक होनी चाहिए। समाज की एकता और समर्पण भावना पर बल देते हुए कहा कि हमारी यह पहल समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास है। हम सभी को मिलकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना होगा, ताकि आने वाले समय में हमारी पहचान और मजबूत हो।

    सभा को मारवाड़ी सम्मेलन के संरक्षक बीजू चौधरी, राजस्थान सेवा सदन के अध्यक्ष दिलीप गोयल, बाजार समिति के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, सिंहभूम चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, सत्यनारायण मंदिर एवं राजस्थान धर्मशाला बिस्टुपुर के अध्यक्ष सुरेश आगीवाल, श्याम प्रचार संघ के पूर्व अध्यक्ष जीवन नरेडी, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, एशिया के पूर्व अध्यक्ष संतोष खैतान, बैकुंठधाम मंदिर जुगसलाई के अध्यक्ष सुरेश देबुका, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिना ख़िरवाल एवं मंजू खंडेलवाल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण देबुका, भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप गोयल ने भी संबोधित किया।

    दुर्गादत्त लोधा, बाबूलाल सोंथालिया, गणेश रूंगटा, संजय अग्रवाल घाटशिला, प्रकाश जोशी, CA पवन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल जादूगोड़ा, सज्जन खेमका, विवेक पुरिया, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल एवं जगदीश मूनका ने भी अपने विचार रखे।

    कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें मुख्यरूप से शम्भू खन्ना, प्रदीप मिश्रा, ललित गढ़वाल, सुनील सोंथालिया, बिनोद शर्मा, सांवरमल सेवदा, पवन अग्रवाल पप्पी, अमित सरायवाला, अंकित मोदी, CA विनीत मित्तल, कैलाश अग्रवाल (अधिवक्ता), संदीप रिंगसिया, सुशील अग्रवाल साकची, तुलसी खेमका, विनोद खेमका, मालीराम अग्रवाल, राजेश रिंगसिया, CA मुकुंद केडिया, बिनोद शाह, मयूर संघी, मनोज कुमार अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, संतोष अग्रवाल कदमा, बिनोद डंगबाजिया, बिनोद अग्रवाल, विकास सिंघानिया, शंकर लाल अग्रवाल गोलमुरी, पवन अग्रवाल कासीडीह, रामरतन खंडेलवाल, कौशल नागेलिया, बिस्वनाथ नरेडी, अरविंद कुमार अग्रवाल, संजय बंसल, योगेश अग्रवाल, जयनारायण गुप्ता, विनोद अग्रवाल घाटशिला, संतोष राम अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल घाटशिला, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, मनोज शर्मा, रमेश मूनका, महेश छापोलिया, संतोष अग्रवाल कदमा, सत्यनारायण नरेडी, महेश गुप्ता, बनवारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे। अंग्रेजी नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापन श्रीराम सरोज (अधिवक्ता) ने किया।

    मारवाड़ी समाज को गति एवं मजबूती प्रदान करने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश
    Next Article कड़ाके की ठंड में ठिठुरते जरूरतमंद: चुनाव में मिली शिकस्त,गायब हुए समाजसेवी, सफेदपोश नेता उठे सवाल

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.