Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024Updated:December 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश

    *बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारखाना निरीक्षक को किया गया शो-कॉज*

    *अवैध खनन- परिवहन के मामले में तत्काल एफआईआर हो, जप्त बालू की तय समयावधि में निलामी करें, सूचनातंत्र मजबूत करें: उपायुक्त*

     

    *बारीडीह बालू माफियाओं की प्रशासन को खुली चुनौती, रोक सके तो रोक लो*

    *बड़ा सवाल: व्हाट्सएप ग्रुप से कैसे निकाला सूचना देने वाले का नाम no और फिर बालू माफिया ने उसे किया फोन, पुलिस प्रशासन के लोगों ने लिक किया नंबर?*

     


    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक आहूत की गई । उपायुक्त ने अवैध खनन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए खनन माफियाओं पर नकेल कसने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि खनन टास्क फोर्स अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाएं और संबंधित विभाग जैसे खनन, वन, परिवहन, प्रदूषण, कारखाना, पुलिस के एक्ट के तहत समेकित कार्रवाई करें।

    उन्होंने कहा कि एकल विभागीय कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाना संभव नहीं है, ऐसे में जरूरी है कि अवैध खनन, परिवहन में लिप्त वाहनों, माफिया पर सभी सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करें । किसी भी पदाधिकारी स्तर से अवैध खनन, परिवहन की सूचना मिलती हो तो तत्काल टीम गठित करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें एवं एफआईआर करें।उपायुक्त द्वारा खनन टास्क फोर्स को सूचनातंत्र मजबूत करने एवं मॉनिटरिंग मैकेनिज्म को दुरुस्त करने का निदेश दिया गया।
    वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, डीएमओ श्री सतीश नायक, एमवीआई श्री सूरज हेम्ब्रम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे, वहीं रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी ऑनलाइन बैठक से जुड़े।

    अवैध खनन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत का हुआ फॉर्थ इंस्टॉलेशन सेरेमनी, भरत सिंह बने लगातार चौथी बार अध्यक्ष
    Next Article मारवाड़ी समाज को गति एवं मजबूती प्रदान करने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.