Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चतरा चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय वीडियो संथाल परगना

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2026Updated:October 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    मरीन ड्राइव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो शूटर के पैर में लगी गोली

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित जंगल में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से करीब तीन-तीन राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिंदल मॉल रेस्टोरेंट गोलीकांड के दो कथित शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद किए हैं।
    सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 26 सितंबर को सोनारी स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। फुटेज में तीन अपराधियों के बाइक से पहुंचने और उनमें से दो के रेस्टोरेंट के अंदर जाकर फायरिंग करने की बात सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

     

    एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम दो मुख्य आरोपियों मोहन यादव और अजीत मंडल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वारदात में इस्तेमाल हथियार मरीन ड्राइव के जंगल में एक पेड़ के पीछे छिपाए गए हैं। इसके बाद पुलिस दोनों को हथियार बरामद करने के लिए जंगल में लेकर पहुंची थी।
    पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान दोनों आरोपियों ने मौका देखकर एक पुलिस जवान के कमर से पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। मौके पर एसएसपी, सिटी एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
    सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि बिंदल मॉल गोलीकांड के शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुए। मामले की जांच जारी है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल
    Next Article तीन से 403 तक: अखिलेश के सामने असली सवाल

    Related Posts

    UCIL की हीरक जयंती: जश्न या सवाल? तीन यूनियनों का बहिष्कार, मुख्य अतिथि ने रद्द किया दौरा

    October 7, 2026

    बेहतर विकल्प एवं जरूरी मुद्दों का अभाव ही विपक्ष की अक्षमता

    October 7, 2026

    तीन से 403 तक: अखिलेश के सामने असली सवाल

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Pourquoi Spinboss indique “Compte non trouvé” alors que vous savez qu’il existe

    UCIL की हीरक जयंती: जश्न या सवाल? तीन यूनियनों का बहिष्कार, मुख्य अतिथि ने रद्द किया दौरा

    बेहतर विकल्प एवं जरूरी मुद्दों का अभाव ही विपक्ष की अक्षमता

    तीन से 403 तक: अखिलेश के सामने असली सवाल

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.