Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर: फिर धधकी हिंसा की आग, पिता-पुत्र समेत चार की हत्या
    Breaking News Headlines

    मणिपुर: फिर धधकी हिंसा की आग, पिता-पुत्र समेत चार की हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली। मणिपुर में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही उग्रवादियों ने थौबल पुलिस मुख्यालय पर भी हमला करके तीन जवानों को घायल कर दिया है. मणिपुर में भड़की इस हिंसा में 61 वर्षीय ओइनम बमोलजाओ और उनेक 35 वर्षीय पुत्र ओइनम मोनिटोम्बा की गुरुवार को विष्णुपुर जिले में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा हत्या कर दी गई है. वहीं, गांव की रक्षा के लिए तैनात 54 वर्षीय थियाम सोमेन को उसी जिले के प्रतिद्वंद्वी समुदाय के सशस्त्र लोगों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

     

    पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार की रात कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे इंफाल पश्चिम जिले के कांगचुप में दो समुदायों के बीच गोलीबारी की घटना हुई. इस घटना में अन्य गांव में सुरक्षा के लिए तैना 26 वर्षीय ताखेललंबम मनोरंजन की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य युवा मंगतशताबम वांगलेन भी गोली लगने से घायल हो गया. इसके साथ ही बुधवार की देर रात मणिपुर के थौबल जिले में अज्ञात सशस्त्र हमलावरों द्वार सुरक्षा बलों पर भी गोलीबारी की गई. इसमें बीएसएफ के तीन जवान गोली लगने से घायल हो गए.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने थौबल जिले के खंगाबोक में तीसरी मणिपुर सशस्त्र बटालियन मुख्यालय को निशाना बनाया है. भीड़ ने सरकार से मोरेह में राज्य सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों के लगातार हो रहे हमलों के चलते उनका मुकाबला करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजने की मांग की है. इस घटना के कारण थौबल जिले में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है.इसके साथ ही पूरे जिले में सुरक्षा को बढ़ा भी दिया गया है.

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात समूहों के कुछ सशस्त्र लोगों ने थौबल जिले के पुलिस मुख्यालय पर हमला करने का प्रयास किया था. इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी भी की थी. सुरक्षाकर्मियों ने साहस दिखाते हुए इस हमले को विफल कर दिया. हालांकि इस हमले में तीन बीएसएफ कर्मी सोबराम सिंह, रामजी, गौरव कुमार घायल हो गए हैं. इन्हें इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के पीतमपुरा के घर में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत
    Next Article हमास की बर्बरता: इजराइली सार्जेंट का सिर काटा, 10 हजार डॉलर में की बेचने की कोशिश

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.