Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमास की बर्बरता: इजराइली सार्जेंट का सिर काटा, 10 हजार डॉलर में की बेचने की कोशिश
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    हमास की बर्बरता: इजराइली सार्जेंट का सिर काटा, 10 हजार डॉलर में की बेचने की कोशिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तेल अबीव। आतंकी संगठन हमास की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है. हमास के आतंकियों ने एक इजराइली सैनिक की हत्या कर दी थी, फिर उसका सिर काटकर गाजा में 10 हजार डॉलर यानी 8 लाख, 32 हजार रुपए में नीलाम करने की कोशिश की थी. शहीद इजराइली सैनिक के पिता ने एक टीवी को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया.

     

    डेविड ताहर नाम के शख्स ने दावा किया कि हमास के आतंकियों ने उनके 19 साल के बेटे का गला काटकर हत्या की और सिर काटकर गाजा ले गए. कटे हुए सिर को इजरायली सैनिक का सिर बताकर लाखों में नीलाम करने की कोशिश की गई. उन्होंने बताया कि मेरा बेटा अदिर ताहर इजराइल रक्षा बल में सार्जेंट था. 7 अक्टूबर को हुए हमले में हमास के आतंकियों ने उसकी हत्या कर दी थी.

    डेविड ताहर ने कहा कि मेरे बेटे की लाश के साथ हमास आतंकियों ने वो सब किया, जो बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि बर्बरता से मेरे बेटे की गला काटकर हत्या की गई. फिर उसके सिर को टेनिस गेंदों के साथ फ्रीजर में रख दिया गया. उन्होंने बताया कि जब मेरे बेटे का शव मिला, तो वो बिना सिर के था और मुझे बिना सिर के ही बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा. डेविड ने बताया कि मैंने काफी कोशिश की कि मेरे बेटे का सिर मिल जाए, लेकिन सफलता नहीं मिली.

    डेविड ने एक इंटरव्यू में बताया कि मेरे बेटे का शव राष्ट्रीय कब्रिस्तान माउंट हर्जल में मिला था. डीएनए से उसकी पहचान की गई थी. शव की तलाश के दौरान उसके पास से कुछ चीजें मिली थीं, जिससे मैंने अपने बेटे के तौर पर उसकी पहचान की थी. उन्होंने बताया कि इजराइल पर हमास के हमले के बाद अचानक मेरा बेटा गायब हो गया. इंटरनेट पर हमले की कई तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद मुझे मेरे बेटे की हत्या की खबर मिली. बता दें कि इजरायल और हमास के बीच जंग के 3 महीने से अधिक का वक्त हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर: फिर धधकी हिंसा की आग, पिता-पुत्र समेत चार की हत्या
    Next Article अमेरिकी जहाज पर फिर हुआ हमला, हूती आतंकियों ने दाग दी मिसाइलें

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 14, 2026

    गुड्स शेड ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, एकजुटता की मिसाल

    July 14, 2026

    चीन की चुनौती और बदलता एशियाई सुरक्षा संतुलन: ब्रह्मोस निर्यात से नया सामरिक समीकरण

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजमगढ़ में संपन्न हुई भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्यकारों ने सुनाई रचनाएं

    गुड्स शेड ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, एकजुटता की मिसाल

    चीन की चुनौती और बदलता एशियाई सुरक्षा संतुलन: ब्रह्मोस निर्यात से नया सामरिक समीकरण

    नालासोपारा के रीगल स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं मुक्त

    क्या मानसून की पहली बारिश ही बहा देगी विकसित भारत का सपना? जानिए जमीनी हकीकत

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.