Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंधु तिर्की के सामने भाजपा ने टेके घुटने
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    बंधु तिर्की के सामने भाजपा ने टेके घुटने

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मांडर विधानसभा उपचुनाव : बंधु तिर्की के सामने भाजपा ने टेके घुटने
    देवानंद सिंह
     बीजेपी जिस उम्मीद के साथ मांडर विधानसभा चुनाव में उतरी थी, बंधु तिर्की ने विधायक की सदस्यता जाने के बाद भी उस पर पानी फेर दिया। वह एक बार फिर यहां बाजीगर बनकर उभरे हैं, वह इसलिए क्योंकि उन्होंयने अपने दम पर जिस तरह से अपनी बेटी शिल्पीक नेहा तिर्की को जीतवाया है, उसने साबित कर दिया है कि अभी भी यह बंधु तिर्की का गढ़ है। यानि उनके सामने अभी भी कोई टिक नहीं सकता है। बता दें कि 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव होने के बाद मांडर में चौथा उपचुनाव हुआ था। यह हैरानी की बात है कि चौथे बार में भी बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी। हालांकि यह कहा जा रहा था कि मांडर विधानसभा चुनाव महागठबंधन व भाजपा के बीच था। अगर, सियासी तौर पर देखा जाए तो सही मायने में यह चुनाव बंधु तिर्की व भाजपा के बीच था, जिसमें बंधु तिर्की ने भाजपा को धूल चटा दी। भाजपा की यह स्थिति तब हुई, जब उसने चुनाव प्रचार मैदान में कई दिग्गोजों को उतारा था, जिनमें पार्टी विधायक दल के नेता बाबू लाल मंराडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्न‍पूर्णा देवी मुख्य  रूप  शामिल रहीं, लेकिन बंधु तिर्की की रणनीति के आगे इन दिग्गजों की नहीं चल पाई। भले ही, कांग्रेस चुनाव लड़ रही थी, लेकिन मैदान अकेले बंधु तिर्की ने संभाला था। केवल एक दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रचार के लिए पहुंचे थे। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, बन्नान गुत्ताअ, रामेश्वर उरांव सहित कई अन्य  नेता चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस जीत का अगर, किसी को श्रेय दिया जाए तो वह केवल और केवल बंधु तिर्की को दिया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंयने चुनाव प्रचार के दौरान खूब पसीना बहाया।
    बता दें कि झारखंड में 2019 में विधासभा चुनाव होने के बाद सबसे पहले दुमका और बेरमो में उपचुनाव हुआ था। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मधुपुर उपचुनाव हुआ। मजे की बात यह रही है कि यहां भी भाजपा की एक नहीं चली। ठीक यही स्थिति मांडर विधानसभा उपचुनाव में भी हुई है। पूरे परिपेक्ष्य  में देखा जाए तो जिस रणनीति के तहत भाजपा चुनाव मैदान में उतरी, वह हार बार फेल ही साबित हुई। दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा ने एक ही मुद्दा रखा परिवारवाद का। जिस तरह के परिणाम सामने आए, उससे साफ जाहिर हुआ के जनता ने भाजपा के परिवारवाद वाले मुद्दे को पूरी तरह नकार दिया। यही स्थिति मधुपुर उपचुनाव में भी देखने को मिली। मांडर में भी भाजपा ने परिवारवाद के मुद्दे को जोरशोर से उठाया, लेकिन परिणाम हम सबके सामने है। चौथी बार इसी मुद्दे पर भाजपा को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। परिणाम को देखकर ऐसा लगता है कि आदिवासी वोटरों में भाजपा का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, शायद इसलिए ही भाजपा ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
     मांडर विधानसभा में पौने दो लाख जनजातीय मतदाता हैं। जाहिर है‍ कि इन मतदाताओं को झुकाव जिस तरफ भी होगा, जीत उसी की होगी। चुनाव परिणाम आने के बाद यह बिल्कुल साफ है कि जनजातीय मतदाताओं का रूझान एक तरफ नहीं रहा। इनका वोट बंटा और अन्य के मतों को अपने पक्ष में कर बंधु ने कमल खिलने से पहले ही मुरझा दिया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्रीमंडल में महिला विधायकों को शामिल करने में इतनी उदासीनता क्यों ?
    Next Article सैरात बाजार अंतर्गत दुकानों का किराया वद्धि किया गया स्थगित चेंबर में खुशी की लहर

    Related Posts

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.