Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार!
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर हजारीबाग

    मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार!

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पटना। मोकामा में जन सुराज समर्थक बाहुबली नेता दुलारचंद यादव की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जदयू प्रत्याशी और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

     

    सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देश पर की गई है। एसएसपी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने अनंत सिंह को बाढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पटना लाया जा रहा है। पूरे रास्ते में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

     

    डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि मोकामा क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बाढ़ में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। इस मामले की मॉनिटरिंग आईजी जितेंद्र राणा स्वयं कर रहे हैं।

     

    दुलारचंद यादव की हत्या के बाद से मोकामा का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी हत्या के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई में तेजी लाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील ने महिला उद्यमियों से की मुलाकात, आजीविका और कला संरक्षण पर जोर
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    July 11, 2026

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.