Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के 91 विद्वान साहित्यकारों को मैथिलीशरण गुप्त साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर के 91 विद्वान साहित्यकारों को मैथिलीशरण गुप्त साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के 91 विद्वान साहित्यकारों को मैथिलीशरण गुप्त साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया

    प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन /तुलसी भवन’ द्वारा ‘ तुलसी जयंती ‘ मासिक आयोजन के अन्तर्गत संस्थान के मुख्य सभागार में ‘साहित्यकार सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिनमें साहित्य समिति के सदस्यों सहित नगर के कुल 91 साहित्यकारों को साहित्य के प्रति सेवा, समर्पण एवं संस्थान के कार्यक्रमों में उपस्थिति के लिए “मैथिलीशरण गुप्त साहित्यकार सम्मान” प्रदान किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ० शुक्ला मोहंती उपस्थित रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी ने की । जबकि मंच पर न्यासी श्री मुरलीधर केडिया, अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका, उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्री बिमल जालान, कार्यकारिणी के श्री प्रसन्न वदन मेहता एवं साहित्य समिति की मार्गदर्शिका श्रीमती नीलिमा पाण्डेय मंचासीन रहे ।
    कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवल एवं माँ सरस्वती के तस्वीर पर पुष्पार्पण के बाद डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ के सुमधुर सरस्वती वंदना हुई ।
    इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रसन्न वदन मेहता द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने किया ।
    मौके पर २० रचनाकारों ने अपनी काव्य रचनाओं का पाठ जिनमें सर्वश्री / श्रीमती लखन विक्रान्त, पूनम महानंद, सुधा प्रजापति, विमल किशोर विमल,नीलाम्बर चौधरी, डाॅ० उदय प्रताप हयात, शिप्रा सैनी, क्षमाश्री दूबे, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, जोबा मुर्मू, विन्ध्यवासिनी तिवारी, हरिकिशन चावला, राजेश चरण, बलबिन्दर सिंह, बसंत जमशेदपुरी, निवेदिता श्रीवास्तव, नीता सागर चौधरी, शेषनाथ शरद एवं सुनिता बेदी ।
    तत्पश्चात् उपस्थित साहित्यकारों को मुख्य अतिथि डाॅ० मोहंती द्वारा ” मैथिलीशरण गुप्त साहित्यकार सम्मान ” जिसके अन्तर्गत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा मोमेंटो प्रदान किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 फ़ीट गणेश पूजा पंडाल टेल्को का हुआ भूमिपूजन
    Next Article जमशेदपुर के टुइला डूंगरी में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.