Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महिला कॉलेज में महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट अभियान’ का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया
    Breaking News Headlines कारोबार झारखंड राजनीति शिक्षा

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महिला कॉलेज में महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट अभियान’ का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभुम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से ‘द मीडियापुर वाला’ ने 8 मार्च, 2022, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महिला कॉलेज में महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट अभियान’ का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया। पिंक टॉयलेट एक ऐसा शौचालय होगा, जिसे केवल महिलाओं द्वारा उपयोग किया जा सके और जहां महिलाओं के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध रहें। इस समारोह में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सिंह श्री मुकेश मित्तल ने मुख्य भूमिका निभाई और साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह शौचालय नहीं, अभियान है. इसमें टॉयलेट के साथ-साथ महिलाओं के लिए हर तरह की सुविधाएं रहेगी. वह बच्चों को बेस्ट फीडिंग करा सकेगी. सैनिटरी पैड की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने कहा कि एक महीने तक अलग-अलग स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल में कैंपेन चलाया जायेगा. महिलाओं के विचार जाने जायेंगे. हमलोग झारखंड सरकार और टाटा स्टील से इसके लिए गुजारिश करेंगे.
    कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति सहित सभी मुख्य अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे और महिलाओं का हौसला बढ़ाया। श्रीमती शुक्ला मोहंती ने कहा कि यदि इस अभियान के अंत में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट नहीं बनता है तो महिलाएं अपने हक के लिए खुद सड़कों पर निकलेगी और अपना हक लेंगी। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों के तौर पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल, न्यूज विंग के संपादक श्री आनंद कुमार, कोल्हान यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति श्रीमती शुक्ला मोहंती, मापतौल निरीक्षक श्रीमती शशि संगीता बाड़ा, ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य श्री मुकुल खंडेलवाल, बॉक्सर अरुणा मिश्रा, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज, महिला कॉलेज के प्राचार्य जावेद अहमद, आर. एस. बी. की एच. आर. हेड जया सिंह, के. पी. एस. के डायरेक्टर शरीब, इनर वील क्लब की प्रेसिडेंट विनीता शाह, इनर वील क्लब से डॉ मंजू रानी सिंह, शरद चंद्रन, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया, ट्रेजरर किशोर गोलछा, सचिव सांवरमल सेवड़ा, पीयूष चौधरी, भरत मकानी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन झारखंड प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
    कार्यक्रम का कुशलपूर्वक संचालन हृतिका कुमारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन भरत मकानी ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला दिवस के अवसर पर मेंहदी एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित
    Next Article बिजली चोरी करने से कंपनी को लाखों का नुकसान

    Related Posts

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.