
वीरपुर बेगूसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जिसमे चार लोगों को विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।जिसकी जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के बेगूसराय सदर कनीय अभियंता रोहित राज ने बताया कि कार्यपालक अभियंता बेगूसराय मुख्यालय के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें कनीय अभियंता रोहित राज, सहायक कनीय अभियंता सुरभि कुमारी एवं मानव बल श्रवण कुमार शामिल थे।जिन्होंने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बभनगामा गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी नवीन सिंह के पुत्र गौरव कुमार को मीटर से बायपास करते हुए पकड़ा जिससे विभाग का तैतीस हजार एक सौ बहत्तर रुपए(33172)की नुकसान हुआ है जबकि स्व. सुरेंद्र राय के पुत्र दुर्गा राय को भी मीटर से बायपास कर विद्युत को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा जिससे विभाग को पैंतीस हजार छह सौ सरसठ(35667)रुपए की नुकसान हुआ है।वहीं टोंका फसाकर विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथ रामकुमार सिंह के पत्नी इंदु देवी को पकड़ा जिससे बाइस हजार तीन सौ चौंतीस रुपए(22334) एवं सुरेश शर्मा के पत्नी कमला देवी को भी टोंका फसाकर चोरी करते हुए पकड़ा जिससे कम्पनी को नौ हजार एक सौ सत्तर(9170)रुपए की नुकसान हुआ है।कुल मिलाकर नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को एक लाख तीन सौ तेतालिस रुपए का क्षति हुई है।इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
