
*कृष्णा चौधरी की रिपोर्ट*
बेगूसराय: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई के द्वारा बिहार राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख कन्हैया कुमार के आवास पर राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर रंगोली मेहंदी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर छात्राओं के द्वारा हर गांव मोहल्ले में आज के समय में कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता देखा जा रहा है महिला दिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थी परिषद के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और समाज के अंदर आने वाले दिनों में बदलाव दिखेगा इस कार्यक्रम में उपस्थित बिहार राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख कन्हैया कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश के अंदर हर शहर गांव मोहल्ले में काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी उपरांत आज मंझौल नगर इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में जो यह कार्यक्रम हो रहा है यह छात्राओं के लिए एवं महिलाओं के लिए काफी उत्कृष्ट कार्यक्रम है इससे महिलाओं पर जो अत्याचार होते आ रहे हैं उसमें काफी कमी आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा इस मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमृतांशु कुमार एवं नगर मंत्री सिम्मी सिंह ने कहा कि महिला दिवस के शुभ अवसर पर छात्राओं के द्वारा रंगोली मेहंदी सेल्फ डिफेंस जुरो कराटा खेलकूद जैसे कार्यक्रमों को विद्यार्थी परिषद के द्वारा लगातार विभिन्न जगहों पर साल के 365 दिन जागरूकता के भाव से किया जाता है उसी उपरांत आज भी महिला दिवस के शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम हो रहा है इससे
कहीं ना कहीं महिलाओं के प्रति समाज के अंदर दिशा और दशा में आगे आने वाले दिनों में बदलाव दिखेगा मौके पर उपस्थित पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष आदर्श भारती वर्तमान छात्रसंघ कोषाध्यक्ष सत्यम कुमार सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार उर्फ गप्पू कृष्ण मोहन झा सत्यम कुमार सुनील कुमार पल्लू मुकुंद कुमार कार्यकारिणी सदस्य निकी कुमारी अंशु कुमारी बरसा कुमारी अंजली कुमारी पल्लवी कुमारी प्रियदर्शनी कुमारी आदि सभी उपस्थित थे
