Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनू सूद पर लगा रेजिडेंट बिल्डिंग को होटल बनाने का आरोप, BMC ने भेजा अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस
    Breaking News Headlines सिनेमा

    सोनू सूद पर लगा रेजिडेंट बिल्डिंग को होटल बनाने का आरोप, BMC ने भेजा अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. सोनू सूद को बृह्ममुंबई नगर निगम ने नोटिस भेजा गया है. ये नोटिस उनको जुहू स्थित एक रेजिडेंट बिल्डिंग को होटल बनाने और उसमें अवैध निर्माण को लेकर भेजा गया है. जुलाई में बीएमसी ने सोनू सूद को अपने जुहू होटल को वापस रेजिडेंट बिल्डिंग में बदलने और बिल्डिंग में किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा था. सोनू ने जुलाई में बीएमसी से कहा था कि वह खुद ही इस बिल्डिंग को रिनोवेट करेंगे. हालांकि, के-वेस्ट वार्ड ने पिछले महीने जारी एक नए बीएमसी नोटिस में कहा था कि सोनू ने अभी तक बिल्डिंग को रिनोवेट नहीं किया है.बीएमसी ने जो नोटिस जारी किया है, उसमें सोनू सूद को संबोधित करते हुए लिखा है, आपने अपने पत्र में कहा था कि आपने बिल्डिंग की मौजूदा पहली से छठी मंजिल में रहने/खाने की गतिविधि बंद कर दी है और इसका उपयोग स्वीकार की गई प्लानिंग के अनुसार रेजिडेंट्स के लिए किया जाएगा. साथ ही आपने उस आवश्यक कार्य का भी उल्लेख किया है.बीएमसी के नोटिस में आगे लिखा है, साथ ही आपने उल्लेख किया था कि जोड़ने/बदलने/पुनर्स्थापन के लिए आवश्यक कार्य प्रगति पर है, इस कार्यालय (बीएमसी का कार्यालयल) ने 20.10.2021 को साइट का निरीक्षण किया है और यह देखा गया है कि आपने अभी तक स्वीकृत योजना के अनुसार काम शुरू नहीं किया है.सोनू सूद ने पर बीएमसी के इस नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्होंने होटल को फिर से रेजिडेंट बिल्डिंग में बदल दिया है. उन्होंने जुहू के एबी नायर रोड पर स्थित शक्ति सागर भवन को पहले ही एक होटल से रेजिडेंट बिल्डिंग में बदल दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सोनू ने कहा, हम पहले ही इसे बदल चुके हैं. हमने बीएमसी को ब्योरा जमा कर दिया है और डॉक्यूमेंटशन की प्रक्रिया चल रही है. मैं कोई अवैध गतिविधि नहीं कर रहा हूं और यह स्वीकृत योजना के अनुसार एक आवासीय संरचना बनी रहेगी.
    सोनू सूद के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराने वाले कार्यकर्ता गणेश कुसमुलु ने कहा कि पुलिस को एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए. उन्होंने कहा, बदलाव नहीं हुआ है. होटल को अब गर्ल्स हॉस्टल में तब्दील कर दिया गया है. लोकायुक्त के आदेश के बावजूद बीएमसी अवैध निर्माण नहीं हटा रही है. बीएमसी केवल नोटिस जारी कर रही है और कार्रवाई में देरी कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनागिन एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से की शादी
    Next Article हिंदू बनते ही वसीम रिजवी के विवादित बोल- इस्लाम कोई धर्म नहीं, ये एक आतंकी गुट है जो 1400 साल पहले अरब में बना था

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.