Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाहरुख खान के बेटे आर्यन को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप
    Breaking News Headlines सिनेमा

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में शनिवार को क्रूज पर चल रही ड्रग्स पार्टी में छापेमारी कर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को हिरासत में लिया था. खबर के मुताबिक, अब रविवार को एनसीबी ने आर्यन खान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एनसीबी की तरफ से अरेस्ट कॉपी रिलीज की गई है. इसमें बताया गया है कि क्रूज से क्या-क्या बरामद किया गया है.एनसीबी ड्रग्स केस में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उसमें आर्यन खान के अलावा ऐक्टर अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धामेचा शामिल हैं. एनसीबी के मुताबिक, आर्यन खान को ड्रग्स कंजम्पशन के मामले में गिरफ्तार किया है. एनसीबी ने एनडीपीएस सेक्शन 27 के तहत गिरफ्तार किया है. रेव पार्टी में शामिल होकर ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार हुए आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को मेडिकल के लिए ले जाया गया. तीनों की मेडिकल जांच पूरी होने के बाद एनसीबी ऑफिस वापस लाया गया है.अब रविवार की शाम को तीनों की मजिस्ट्रेट के सामने पेशी होगी.
    गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पेशी को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए या मजिस्ट्रेट के घर ले जाकर पेशी होगी. हालांकि, इस बात की ज्यादा संभावना है कि हॉलिडे कोर्ट के मजिस्ट्रेट के सामने शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हो सकती है. ये भी कहा जा रहा है कि एनसीबी कोर्ट से तीनों की रिमांड मांगेगी ताकि आगे पूछताछ की जा सके.एनसीबी जोनल यूनिट मुंबई के सुप्रिडेंट विश्व विजय सिंह की तरफ से अरेस्ट मेमो जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि एनसीबी की टीम ने क्रूज से कोकीन 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएम की 22 गोलियां और 1,33,000 रुपये कैश जब्त किया गया है.

    एनसीबी के द्वारा आर्यन खान की गिरफ्तारी होने के बाद उनके वकील सतीश मानेशिंदे मुंबई में एनसीबी कार्यालय पहुंचे थे. वहीं, गिरफ्तारी से पहले एनसीबी ने आर्यन खान से आठ घंटे पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार, एनसीबी के अधिकारी उनके मोबाइल फोन को स्कैन करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रग्स के मामले में वह किस तरह से शमिल हैं.

    बताते चलें कि एनसीबी ने शनिवार को मुंबई में क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपूर सारिका, इश्मीत सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोंकर और गोमित चोपड़ा को हिरासत में लिया था. कहा जा रहा है कि अरबाज ही आर्यन को इस रेव पार्टी में लेकर गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतारक मेहता.. के नट्टू काका नहीं रहे, 77 साल की उम्र में घनश्याम नायक का हुआ निधन
    Next Article राजस्थान के बाड़मेर में अपने दो बच्चों को लेकर हौद में कूदी महिला, तीनों की मौत

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.