Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तारक मेहता.. के नट्टू काका नहीं रहे, 77 साल की उम्र में घनश्याम नायक का हुआ निधन
    Headlines सिनेमा

    तारक मेहता.. के नट्टू काका नहीं रहे, 77 साल की उम्र में घनश्याम नायक का हुआ निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिग्गज अभिनेता घनश्याम नायक अब हमारे बीच नहीं रहे. 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से नट्टू काका के रूप में लोकप्रिय हुए घनश्याम नायक पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी. बता दें, घनश्याम नायक पिछले काफी दिनों से वह कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था. उनके गले की सर्जरी हुई थी और इस वजह से वह शूटिंग से भी दूर हो गए थे.हाल ही में उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में मीडिया से बातचीत में बताया था कि उनके गले से आठ गांठे निकाली गई थीं और उन्हें नहीं पता था कि इतनी गांठे कैसे बन गई थी. इन गांठों को सर्जरी के जरिए निकाला गया था. उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी सर्जरी चार घंटे तक चली थी.
    धनश्याम के बेटे विकास ने भी मीडिया को बताया था कि उनके पिता की पिछले साल सितंबर में गले की सर्जरी हुई थी, जिसमे उनके 8 गांठें निकाले गए थे. इसके बाद जब इस साल अप्रैल में उनके पापा के गले की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग करवाई गई थी, तो उसमें कुछ स्पॉट्स नजर आए थे. उन्होंने आगे बताया था कि जब उनके पिता के गले में कुछ स्पॉट्स नजर आए थे, तब उन्हें कोई तकलीफ नहीं थी, फिर भी उनकी कीमोथेरेपी की गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसितंबर में यूपीआई के जरिए हुआ 6.5 लाख करोड़ रुपए के 3.65 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन
    Next Article शाहरुख खान के बेटे आर्यन को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.