Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध मेें मुंबई-पुणे समेत कई शहरों में छात्रों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज, नागपुर में बसों पर पथराव
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध मेें मुंबई-पुणे समेत कई शहरों में छात्रों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज, नागपुर में बसों पर पथराव

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. पिछले दो साल से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में स्कूल और कॉलेज बंद थे. इस दौरान 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षाएं ऑनलाइन हुई थीं. छात्रों को यह ऑनलाइन परीक्षा इस कदर रास आ रही है कि वे अब ऑफलाइन एग्जाम नहीं देना चाहते हैं.

    कोरोना की तीसरी लहर थमने के कारण महाराष्ट्र सरकार ने कॉलेज में परीक्षाएं आयोजित करने का सुझाव दिया है. इसका मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर समेत राज्य के कई शहरों में छात्रों द्वारा विरोध किया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को सैकड़ों छात्र मुंबई के धारावी में शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के घर के बाहर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया. मामला इस कदर बढ़ा कि पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज करना पड़ा.

    हिंदुस्तानी भाऊ पर छात्रों को भड़काने का आरोप

    सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे हिंदुस्तानी भाऊ पर आरोप है कि दो दिन पहले उन्होंने बोर्ड एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. भाऊ ने इसमें राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड से अपील की थी कि कोरोना काल में बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न किया जाए और ऑफलाइन परीक्षा को रद्द किया जाए. साथ ही ऐसा नहीं करने पर छात्रों को उनके खिलाफ सड़क पर उतरने को कहा था. भाऊ ने यह भी कहा था कि आज यानी 31 जनवरी के दिन वो लाखों छात्राओं के साथ वर्षा गायकवाड के निवास स्थान पर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे. भाऊ के वीडियो के बाद मुंबई सहित महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में 10वीं और 12वीं के बच्चों ने प्रदर्शन किया.

    बीड़ में छात्रों ने निकाली रैली

    उधर, बीड़ में छात्रों ने रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन आयोजित करने की मांग की. छात्रों का कहना है कि प्रदेश में चल रही एसटी हड़ताल के कारण गांवों में बसें अभी भी बंद हैं. इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के छात्र एग्जाम के लिए स्कूल नहीं आ सकते है. छात्रों का कहना है कि यदि हम ऑफलाइन परीक्षाएं देते हैं, तो हमें अकादमिक नुकसान हो सकता है. छात्रों ने यहां भी एक बड़ी रैली का आयोजन किया.

    नागपुर में बसों में हुई तोडफ़ोड़

    नागपुर के मुख्य बाजार में प्रोटेस्ट कर रहे हजारों छात्रों ने कई सरकारी बसों में तोडफ़ोड़ की है. यहां पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत की कड़़ी आपत्ति के बाद डब्ल्यूएचओ ने वेबसाइट पर दिखाए गलत नक्शे को दुरुस्त करने उठाए कदम
    Next Article मैनपुरी में अखिलेश के सामने बघेल को खड़ा कर भाजपा ने खींची बड़ी लाइन

    Related Posts

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.