Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत की कड़़ी आपत्ति के बाद डब्ल्यूएचओ ने वेबसाइट पर दिखाए गलत नक्शे को दुरुस्त करने उठाए कदम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारत की कड़़ी आपत्ति के बाद डब्ल्यूएचओ ने वेबसाइट पर दिखाए गलत नक्शे को दुरुस्त करने उठाए कदम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. एक बार फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से अपनी वेबसाइट पर भारत के नक्शे को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का मामला सामने आया है. डब्ल्यूएचओ ने अपनी वेबसाइट पर कश्मीर को पाकिस्तान और चीनका हिस्सा दिखाया है. हालांकि इसको लेकर भारत की तरफ से कड़ी आपत्ति के बाद डबलूएचओ ने भी एक्शन ले लिया है.

    इस मामले पर सोमवार को भारत के विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने लिखित जवाब देते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से वेबसाइट पर भारत के नक्शे को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था. जानकारी मिलते ही भारत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और जोरदार तरीके से इस सवाल को उठाया. उन्होंने सदन को बताया कि इसके जवाब में डब्ल्यूएचओ ने जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन को सूचित किया कि उन्होंने पोर्टल पर इसे लेकर एक अस्वीकृति डाल दी है.
    गौरतलब है कि भारत के नक्शे को गलत तरीके पेश करने को लेकर टीएमसी सांसद डॉ. शांतनु सेन ने आपत्ति जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था. अपने पत्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस कदम का विरोध करने की मांग की थी. यह पहली बार नहीं हुआ है जब डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत के नक्शे को गलत तरह से प्रस्तुत किया गया हो इससे पहले भी वह भारत के नक्शे को लेकर विवाद में घिर चुका है. इस बार डब्ल्यूएचओ ने जम्मू-कश्मीर को दो अलग-अलग रंगों में दिखाया था. जम्मू-कश्मीर राज्य को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा बताया गया था. इतना ही नहीं शांतनु सेन ने अपने पत्र में पीएम को बताया कि डब्ल्यूएचओ ने अरुणाचल प्रदेश को भी भारत से अलग हिस्सा बताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगवर्नर के गैस चैंबर बयान से नाराज ममता बनर्जी ने ट्विटर पर राज्यपाल को किया ब्लॉक
    Next Article महाराष्ट्र में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध मेें मुंबई-पुणे समेत कई शहरों में छात्रों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज, नागपुर में बसों पर पथराव

    Related Posts

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.