Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैनपुरी में अखिलेश के सामने बघेल को खड़ा कर भाजपा ने खींची बड़ी लाइन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    मैनपुरी में अखिलेश के सामने बघेल को खड़ा कर भाजपा ने खींची बड़ी लाइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपने कद्दावर दलित नेता और आगरा से सांसद सत्यपाल सिंह बघेल को मैदान में उतारा कर मैनपुरी की सियासत गरमा दी है.आगरा,मैनपुरी लगा हुआ जिला है,इसलिए बघेल को यहां पहचान बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बघेल के चुनाव मैदान में कूदने से अखिलेश बिल्कुल फ्री होकर नहीं रह पाएंगे,जैसा की उन्होंने(अखिलेश यादव ने) नामांकन करने के बाद कहा था कि वह अपने चुनाव प्रचार के लिए मैनपुरी नहीं आएंगे जनता उनका चुनाव लड़ाए और जिताएगी.इसी के थोड़ी देर बाद बीजेपी प्रत्याशी बघेल ने नामांकन कर दिया.

    खैर,बात बघेल की कि जाए तो अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल केंद्रीय मंत्रिमंडल में कानून राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाले हुए है. उन्होंने मुलायम सिंह यादव से नरेंद्र मोदी तक के मंत्रिमंडल का सफर पूरा किया है. केंद्रीय मंत्री बघेल पांच बार सांसद और यूपी में योगी कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं.
    बीजेपी के आगरा से सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के मूल निवासी हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात रहे बघेल 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल हो गए. बघेल से प्रभावित मुलायम सिंह ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा था. बघेल ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की. उसके बाद दो बार सांसद चुने गए.बाद मे बघेल पाला बदल कर बसपा में आए गए और बसपा ने 2010 में उन्हें राज्यसभा में भेजा. साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी. 2014 में बघेल फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े, लेकिन मोदी लहर के चलते चुनाव हार गए थे. 2014 में मिली हार के बाद एसपी सिंह बघेल ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. भाजपा द्वारा उन्हें पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया . 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में बघेल टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने. इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया. पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग संभाला. 2017 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आगरा लोकसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया. यहां से भी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार जीत दर्ज की. बघेल को आगरा से वर्तमान सांसद रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर चुनाव लड़वाया गया था. अब केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए गए हैं. कुल मिलाकर मैनपुरी में अखिलेश के सामने बघेल को खड़ा कर भाजपा ने लम्बी लाइन खींच दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध मेें मुंबई-पुणे समेत कई शहरों में छात्रों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज, नागपुर में बसों पर पथराव
    Next Article Honda CBR650R भारत में लॉन्च, 9.35 लाख रुपये है कीमत, बुकिंग शुरू

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.