Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में 7 अक्टूबर से फिर से खुलेंगे धर्मस्थल:मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
    Breaking News Headlines

    राज्य में 7 अक्टूबर से फिर से खुलेंगे धर्मस्थल:मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य के सभी धार्मिक स्थल सात अक्टूबर से कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ खुलेंगे, यानी नवरात्रि के पहले दिन से मंदिर खुल जाएंगे. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ये घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि सुरक्षा में कोताही नहीं करें और महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल अपनाएं.ठाकरे ने कहा, राज्य में सभी धार्मिक स्थल सात अक्टूबर से खुलेंगे. महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी लहर की तैयारी की है लेकिन एहतियात बरतते हुए राज्य सरकार अलग-अलग गतिविधियों में छूट दे रही है.महाराष्ट्र सरकार ने फ्रंटलाइन और आवश्यक सेवा कर्मियों के लिए लोकल ट्रेनों को फिर से खोलने की अनुमति दी है. इसके अलावा लोकल ट्रेन में उन नागरिकों को भी यात्रा की इजाजत है जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज़ ले ली है. 15 अगस्त से दूसरे शॉट के 14 दिन बाद लोग ट्रेन का इस्तेमाल कर सकते हैंकोविड दिशा-निर्देशों के साथ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति दे दी गई है. यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को पूरी तरह से टीका लगाना जरूरी है. सभी रेस्तरां पूरे दिन रात 10 बजे तक चल सकते हैं, हालांकि होम डिलीवरी 24 घंटे चल सकती है. सभी आवश्यक और गैर-जरूरी दुकानें हर दिन रात 10 बजे तक संचालित हो सकती हैं. यहां सभी कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण किया जाना जरूरी है.जिम, योग केंद्र, सैलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर सभी दिन सुबह 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता से संचालित हो सकते हैं. यहां सभी कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण किया जाना जरूरी है. ऑफिस को कुल कर्मचारियों की संख्या के 25% पर काम करने की अनुमति है. जरूरी सेवा वाले निजी कार्यालय 24 घंटे काम कर सकते हैं. होटल/मैरिज हॉल जैसे बंद परिसरों में अधिकतम 100 लोगों के साथ और बाहर में अधिकतम 200 लोगों के साथ विवाह की अनुमति है.बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्क्वैश जैसे सभी इनडोर खेलों की अनुमति है.हर खेल में केवल दो खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति है. खिलाडिय़ों, कर्मचारियों समेत सभी का पूर्ण टीकाकरण जरूरी है. महाराष्ट्र ने 4 अक्टूबर से ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 5 से 12 के लिए और शहरी क्षेत्रों में 8 से 12 तक के स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article18 करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर में चोरों का आतंक जारी

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.