Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, वाशिम के हॉस्टल में 190 छात्र COVID-19 पॉजिटिव
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, वाशिम के हॉस्टल में 190 छात्र COVID-19 पॉजिटिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुणे. देश के कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. महाराष्ट्र में हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, वाशिम जिले के एक स्कूल के हॉस्टल में 190 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा यहीं पर स्थित हॉस्टल में रहते हैं. ये सभी छात्र अमरावती से आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत भी अमरावती जिले से ही हुई है. यहां फिलहाल 1 मार्च तक लॉकडाउन लगा है.

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,807 नए मरीज मिले हैं. यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है. राज्य में बीते 24 घंटे में 80 मरीजों की मौत हो गई है.

    महाराष्ट्र में कोरोना के नए स्ट्रेन सामने आने से हड़कंप मचा है. कर्नाटक और गुजरात जैसे पड़ोसी राज्यों की ओर से पहले ही ट्रैवल बैन लागू किए जा चुके हैं.

    महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. विदर्भ में कुल 11 जिले हैं, जिनमें से 5 अमरावती डिविजन के तहत आते हैं, जबकि नागपुर डिविजन में 6 जिले हैं. इसके अलावा परभणी जिला प्रशासन ने विदर्भ के 11 जिलों के लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई है. इसके अलावा साईं बाबा मंदिर को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिजी स्कूलों को भी मात देंगे आदर्श स्कूल, जानें- क्या है सरकार की नई योजना
    Next Article बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस पर शुरू होगी न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका ट्रेन सेवा

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.